फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: क्या योग का अभ्यास पाचन तंत्र में कर सकता है सुधार? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Mon, 27 Jun 2022 11:36 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
योगासनों से ठीक करें पाचन - फोटो : Pixabay
शरीर के बेहतर ढंग से काम करते रहने के लिए पाचन स्वास्थ्य का ठीक रहना काफी आवश्यक माना जाता है। भोजन के पाचन से लेकर पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण तक में पाचन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हालांकि कई कारणों से पिछले कुछ वर्षों में लोगों का पाचन स्वास्थ्य काफी गड़बड़ होता देखा जा रहा है। पाचन से संबंधित कई तरह की बीमारियों का निदान किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं जिन लोगों का पाचन स्वास्थ्य ठीक नहीं होता है उनमें कई तरह की अन्य समस्याओं का जोखिम भी काफी बढ़ जाता है, इसलिए सभी लोगों को इस दिशा में विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यदि हम अपने दिनचर्या में योगासनों को शामिल कर लेते हैं तो पाचन से संबंधित कई तरह की समस्याओं के जोखिम को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। योगासन, पेट की अंगों की मालिश करने के साथ उनके कार्यों को आसान बनाते हैं। कई अध्ययनों में जिक्र मिलता है कि योग के नियमित अभ्यास की आदत बनाकर लिवर, आंत और किडनी जैसे महत्वपूर्ण अंगों को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है जो पाचन क्रिया को ठीक बनाए रखने में विशेष भूमिका निभा सकते हैं। आइए जानते हैं कि पाचन को ठीक बनाए रखने के लिए किन योगासनों की आदत बनाना आपके लिए लाभदायक हो सकता है?
विज्ञापन

2 of 4
पश्चिमोत्तासन योग के लाभ - फोटो : Istock
पश्चिमोत्तासन योग का अभ्यास

पेट की कई तरह की समस्याओं से राहत पाने के लिए पश्चिमोत्तासन योग का अभ्यास करने को विशेषज्ञ काफी लाभकारी मानते हैं। पश्चिमोत्तासन को गैस और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करने वाला अभ्यास माना जाता है। पेट की चर्बी को कम करने के साथ पेट के अंगों की मालिश करने के लिए इस योग के अभ्यास की आदत बनाना काफी फायदेमंद माना जाता है। पश्चिमोत्तासन योग हर उम्र के लोग कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
चाइल्ड पोज योग से होने वाले लाभ - फोटो : istock
बालासन योग मुद्रा

बालासन या चाइल्ड पोज के अभ्यास की आदत पेट, पीठ और कमर की समस्याओं से राहत दिलाने में काफी कारगर मानी जाती है। दिमाग को शांत करने के साथ यह योग मुद्रा आपकी जांघों, कूल्हों और लसीका तंत्र के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। बालासन योग पाचन तंत्र को ठीक रखने और लिवर-किडनी की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए सबसे प्रभावी अभ्यास माना जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
पेट के लिए योगासन - फोटो : pixabay
पवनमुक्तासन योग की बनाइए आदत

पेट की तमाम तरह की समस्या जैसे गैस, कब्ज और अपच आदि की दिक्कतों से राहत दिलाकर पाचन को आसान बनाने के लिए पवनमुक्तासन योग विशेष लाभकारी माना जाता है। आपके पेट की मांसपेशियों को भी मजबूत करने के साथ पेट से संबंधित कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए पवनमुक्तासन योग की आदत बनाकर लाभ प्राप्त किया जा सकता है।


------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें