Home Remedies for Dehydration: गर्मी और उमस के मौसम में शरीर में पानी की कमी होना एक आम समस्या है। अक्सर लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते, लेकिन यह जानना जरूरी है कि डिहाइड्रेशन अगर बढ़ जाए तो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। शरीर में पानी की कमी का सबसे पहला और स्पष्ट संकेत है पेशाब का रंग गहरा पीला होना। हालांकि पेशाब का पीला होना अन्य गंभीर बीमारियों (किडनी संबंधित समस्या, लिवर की बीमारी या यूटीआई) का भी संकेत हो सकता है, लेकिन आमतौर पर ज्यादातर लोगों में ये डिहाइड्रेशन का संकेत होता है।
डिहाइड्रेशन तब होता है जब आपके शरीर से निकलने वाले तरल पदार्थ की मात्रा आपके द्वारा ग्रहण किए गए तरल पदार्थ से अधिक हो जाती है। इससे शरीर में पानी के साथ-साथ आवश्यक साल्ट और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन भी बिगड़ जाता है। समय पर इसके लक्षणों को पहचानकर कुछ सरल उपायों से इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। उन उपायों को जानने से पहले जानते हैं कि डिहाइड्रेशन के अन्य लक्षण क्या हैं?