बच्चों का खान-पान रखें ठीक
- फोटो : freepik.com
ट्राइग्लिसराइड्स कम रखने वाले उपाय जरूरी
रिपोर्ट के लेखकों ने देश के लगभग पांच प्रतिशत किशोरों को उच्च रक्तचाप से ग्रस्त भी बताया है। दिल्ली में यह दर सबसे ज्यादा 10 प्रतिशत है, इसके बाद उत्तर प्रदेश (8.6 प्रतिशत), मणिपुर (8.3 प्रतिशत) और छत्तीसगढ़ (सात प्रतिशत) का स्थान है। भारत में 16 प्रतिशत से ज्यादा किशोरों में हाई ट्राइग्लिसराइड्स होने का अनुमान है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ब्लड प्रेशर-ट्राइग्लिसराइड्स को बचपन से ही नियंत्रित करना बेहद जरूरी है। अगर बचपन से हेल्दी डाइट, नियमित व्यायाम और संतुलित जीवनशैली अपनाई जाए तो आगे चलकर दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके लिए कुछ उपाय जरूरी हैं।
- बच्चों को जंक फूड और मीठे पेय कम से कम दें।
- रोजाना फलों, हरी सब्जियों और साबुत अनाज की आदत डालें।
- टीवी और मोबाइल पर कम समय, बाहर खेलने और शारीरिक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है।
- परिवार में हेल्दी ईटिंग कल्चर को बढ़ावा दें।
- समय पर सोने-जागने और तनाव को कम करने के उपाय सिखाने जरूरी है।
-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।