संयुक्त राष्ट्र संघ की घोषणा के अनुसार हर साल 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है। पूरी दुनिया में तकरीबन एक अरब वैश्विक आबादी आज भी खुले में शौच करने के लिए अभिशप्त है। चौंकाने वाली बात है कि इस एक अरब आबादी में भारतीय लोगों की संख्या आधी से ज्यादा है। हालांकि, बीते चार से पांच सालों में सरकार के शौचालय की उपयोगिता के महत्व को लेकर शुरू किए गए जागरूकता अभियान से भारत के दूर-दराज के इलाकों में शौचालय की स्थिति को लेकर बदलाव आया है। दुनिया में आज भी 20 फीसदी लोग ऐसे हैं जो टॉयलेट के बाद अपने हाथ नहीं धोते हैं। आइए टॉयलेट को लेकर ऐसे ही रोचक तथ्य जानते हैं...