फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर पेशाब में आता है खून तो न करें अनदेखा, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

Mon, 18 Nov 2019 04:17 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
urine infection
बदलती लाइफ स्टाइल के चलते यूरिन इन्फेशन होना आम बात है। लेकिन सामान्य मूत्र विकार के अतिरिक्त मूत्र का रंग शरीर की कई तरह की बीमारियों को सामने लाता है। बहुत से लोगों को मूत्र के साथ खून आता है, लेकिन वो इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। ऐसी समस्या अगर पुरुषों में होती है तो इसे हेमतुरिअ के नाम से जानते हैं। आइए जानते है इस बीमारी के लक्षण क्या है और क्यों होता है हेमतुरिअ।
विज्ञापन

2 of 5
Urine sell
क्या है कारण
पुरुषों में होने वाली इस बीमारी का प्रमुख कारण गंदगी है। इसमें मूत्र मार्ग में संक्रमण की वजह से पेशाब में खून आता है। इसे यूरिनरी ट्रैक इंफैक्शन कहते है। किडनी या ब्लैडर में होने वाला ये इंफेक्शन गंदे टॉयलेट के इस्तेमाल से हो सकता है। यदि इस तरह के लक्षण आपको दिखाई पड़ते हैं तो आपको इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
यूटीआई यानि यूरिनरी ट्रैक इन्फेक्शन के प्रमुख लक्षणों में एक लक्षण बार बार पेशाब जाना हो सकता है। अगर आपको भी ऐसा होता है तो हो सकता है आपको यूटीआई हो। इसमें पेशाब के समय जलन और प्राइवेट पार्ट में दर्द भी होता है। यह कई बार घातक भी हो सकता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
इस बीमारी के अन्य लक्षणों में पेशाब से तेज गन्ध आना और कमर में दर्द होना भी शामिल है। अगर आपको तेज बुखार और उल्टी की समस्या हो रही है तो संभावना है कि आपको यूटीआई हो। बेहतर होगा कि इस मामले में किसी तरह का घरेलू उपाय अपनाने की बजाय आप सीधे डॉक्टर से सलाह लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
गुर्दे और मूत्राशय की समस्या भी इसका एक कारण हो सकती है। अगर ऐसा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने में ही भलाई है। कई बार किडनी में जख्म की वजह से भी पेशाब में खून आने की समस्या हो सकती है। सांस लेने में दिक्कत के साथ चेहरे पर जकड़न और मूत्र मार्ग में तीव्र दर्द हो तो लापरवाही नहीं करनी चाहिए और तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए अन्यथा मरीज की सुनने और देखने की शक्ति भी जा सकती है।

नोटः यह लेख आपकी जागरूकता और सतर्कता बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। यदि आपको इस तरह के कोई लक्षण दिखाई पड़ते हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें