ज्यादा बैठने के नुकसान
- फोटो : freepik.com
थ्रोम्बोसिस से बचाव के लिए क्या करें?
डॉक्टर कहते हैं, जब आपको पता हो कि आपमें थक्के बनने का जोखिम है, तो रोकथाम करना आसान होता है। अपने जोखिम के बारे में जानने का सबसे अच्छा तरीका सालाना शारीरिक जांच करवाना। ब्लड थिनर, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने वाली दवाएं इसमें मददगार मानी जाती हैं।
आहार और व्यायाम से अपना वजन नियंत्रित करना जरूरी है, मोटापाग्रस्त लोगों में थ्रोम्बोसिस का जोखिम अधिक देखा जाता है। इसके लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें। लंबे समय तक बैठे रहने से भी थ्रोम्बोसिस का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपकी नौकरी लंबे समय तक बैठे या खड़े रहने वाली है, तो छोटे-छोटे ब्रेक जरूर लें। इसके अलावा थ्रोम्बोसिस से बचाव के लिए धूम्रपान से दूरी बनाना सबसे जरूरी है।
------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।