World TB Day: हर साल 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस (World TB Day) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों में तपेदिक के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय पर इसके निदान व इलाज को प्रोत्साहित करना है। टीबी एक संक्रामक रोग है जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है, लेकिन शरीर के अन्य अंगों में भी फैल सकता है।
अगर आपके घर में किसी को टीबी है, तो सावधानी और सही जानकारी बेहद जरूरी है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि टीबी के खिलाफ यह लड़ाई सिर्फ मरीज तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज की जिम्मेदारी है। जागरूकता, समय पर इलाज और सही सावधानियों के माध्यम से हम टीबी को हराया जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 8
अगर आपके घर में किसी को टीबी है तो क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock Photo
1. मरीज का इलाज समय पर कराएं
टीबी का इलाज लंबे समय तक चलता है। डॉक्टर द्वारा निर्धारित दवाओं को पूरी अवधि तक लेना बहुत जरूरी है। आधा-अधूरा इलाज संक्रमण को बढ़ा सकता है और दवाओं के असर को कम कर सकता है।
विज्ञापन
3 of 8
अगर आपके घर में किसी को टीबी है तो क्या करें?
- फोटो : adobe stock
2. साफ-सफाई और हवादार कमरे
टीबी बैक्टीरिया हवा के माध्यम से फैलते हैं। इसलिए मरीज को खुली खिड़कियों वाले कमरे या अच्छी वेंटिलेशन वाले कमरे में रखें। कमरे की सफाई नियमित रूप से करें और धूल-मिट्टी से बचाव करें।
4 of 8
अगर आपके घर में किसी को टीबी है तो क्या करें?
- फोटो : Freepik.com
3. मास्क पहनना
मरीज और परिवार के सभी सदस्य सर्जिकल या N95 मास्क पहनें। यह हवा के जरिए फैलने वाले बैक्टीरिया से बचाव करता है।
विज्ञापन
5 of 8
अगर आपके घर में किसी को टीबी है तो क्या करें?
- फोटो : फ्रीपिक
4. हाथ धोना और व्यक्तिगत सामान अलग रखना
मरीज के कपड़े, तौलिये, बर्तन और बिस्तर अलग रखें। भोजन बनाने से पहले और बाद में हाथ धोना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
6 of 8
अगर आपके घर में किसी को टीबी है तो क्या करें?
- फोटो : Freepik.com
5. पोषण और स्वास्थ्य
टीबी मरीज के लिए पौष्टिक आहार जरूरी है। इसमें प्रोटीन, हरी सब्जियां, फल और पर्याप्त पानी शामिल करें। अच्छा पोषण रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है।
विज्ञापन
7 of 8
अगर आपके घर में किसी को टीबी है तो क्या करें?
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
6. परिवार के अन्य सदस्य जांच
घर में किसी के टीबी होने पर परिवार के सभी सदस्यों का परीक्षण कराना आवश्यक है। इससे समय पर इलाज शुरू किया जा सकता है और संक्रमण फैलने से रोका जा सकता है।
अगर आपके घर में किसी को टीबी है तो क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
7. डॉक्टर से नियमित फॉलो-अप
मरीज को समय-समय पर डॉक्टर से परामर्श कराना चाहिए। इससे दवा का असर देखा जा सकता है और किसी भी समस्या का तुरंत समाधान होता है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।