ब्रेन स्ट्रोक के जोखिम कारक
- फोटो : Pixabay/Pearvideo.com
युवा आबादी में बढ़ रहा है स्ट्रोक का खतरा
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अभी तक 55 साल की आयु वालों में इसका खतरा अधिक देखा जा रहा था, पर जिस तरह से लाइफस्टाइल और आहार से संबंधित समस्याएं बढ़ी हैं, 30-40 की उम्र वाले भी इस जानलेवा समस्या की चपेट में आ रहे हैं।
रोकथाम कार्यक्रमों की कमी, बढ़ता प्रदूषण, जीवनशैली की गड़बड़ी इस समस्या के प्रमुख कारक हैं। कम आयु में ही ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के चलते युवा आबादी स्ट्रोक की चपेट में आ रही है।