फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Sight Day 2025: गाजर के अलावा ये चीजें भी हैं आंखों के लिए 'रामबाण', आज ही डाइट में करें शामिल

Thu, 09 Oct 2025 05:54 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Foods For Eyes: आंखों से संबंधित जब भी कोई समस्या होती है तो लोग गाजर खाने का सुझाव देते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि गाजर आंखों के लिए फायदेमंद है लेकिन इसके साथ और भी कुछ चीजें आंखों के लिए फायदेमंद होती हैं, जिसके बारे में आपको जानना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
आंखें - फोटो : Amar Ujala
World Sight Day 2025: आंखों की रोशनी का महत्व समझाने और लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल अक्तूबर के दूसरे गुरुवार को 'वर्ल्ड साइट डे' मनाया जाता है। इस साल यह महत्वपूर्ण दिवस आज यानी 9 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। अक्सर जब हम आंखों की रोशनी बढ़ाने की बात करते हैं, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में गाजर का नाम आता है। यह बात सही रहे हैं गाजर हमारे आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन इसके अलावा भी कई चीजें हैं जिसका सेवन करने से हमारी आंखों की रोशनी अच्छी होती है।

हमारे आसपास कई ऐसे सुपरफूड्स मौजूद हैं, जिनमें विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है, जो आंखों की रोशनी को बनाए रखने और उन्हें स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह जानना बहुत जरूरी है कि हमारी आंखों को सिर्फ विटामिन-ए ही नहीं, बल्कि विटामिन-सी, विटामिन-ई, जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्वों की भी जरूरत होती है।

सही पोषण की कमी से आंखों में सूखापन, रेटिना को नुकसान और यहां तक कि उम्र से संबंधित मैक्युलर डिजनरेशन  जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आइए इस लेख में गाजर के अलावा चार ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं, जो आपकी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

2 of 5
हरी पत्तेदार सब्जियां - फोटो : freepik
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, केल और मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये दोनों पोषक तत्व आंखों के रेटिना में मौजूद होते हैं और उन्हें हानिकारक नीली रोशनी (ब्लू लाइट) से बचाते हैं, जो डिजिटल स्क्रीन से निकलती है। इनका नियमित सेवन मोतियाबिंद और उम्र से संबंधित मैक्युलर डिजनरेशन जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करता है।

ये भी पढ़ें- Longevity: जानना चाहते हैं कितने लंबे समय तक जीवित रहेंगे आप? इसका अंदाजा लगाना बहुत आसान, जानिए कैसे
 
विज्ञापन

3 of 5
अंडे के फायदे - फोटो : freepik.com
अंडे
अंडे प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत तो हैं ही, लेकिन आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। अंडे की जर्दी में ल्यूटिन, जेक्सैंथिन और जिंक की अच्छी मात्रा होती है। जिंक आंखों के रेटिना के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है और यह विटामिन-ए को लिवर से रेटिना तक पहुंचाने में मदद करता है, जिससे रात में देखने की क्षमता बेहतर होती है।

ये भी पढ़ें- Cough Syrup: क्या है डायथिलीन ग्लाइकॉल जो साबित हुई जानलेवा, अब बच्चों को सर्दी-जुकाम हो तो क्या करें? डॉक्टर से जानिए

4 of 5
अखरोट - फोटो : Freepik
ओमेगा-3 फैटी एसिड
सैल्मन, टूना और मैकेरल जैसी फैट वाली मछलियां ओमेगा-3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा स्रोत हैं, अगर आप शाकाहारी हैं तो आप अखरोट, चिया सीड्स या अलसी के बीच का सेवन भी कर सकते हैं।। ओमेगा-3 फैटी एसिड रेटिना के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है और यह आंखों के सूखेपन की समस्या को भी कम करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से रेटिना को पोषण मिलता है और आंखों की रोशनी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ड्राई फ्रूट्स - फोटो : Freepik.com
खट्टे फल और मेवे
संतरे, नींबू और अंगूर जैसे खट्टे फल विटामिन-सी से भरपूर होते हैं, जो आंखों की रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है। मेवे, जैसे बादाम और अखरोट, विटामिन-ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। ये दोनों ही पोषक तत्व आंखों को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं और उन्हें स्वस्थ रखते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें