फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Run Day 2018: 5 मिनट की दौड़ घटाएगी चर्बी लेकिन सीधा नहीं 'उल्टा' दौड़ें

Sat, 10 Nov 2018 05:26 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
fitness - फोटो : file photo
जल्दी वजन कम करने के लिए लोग जिम में हैवी से हैवी वर्कआउट करते हैं, नतीजा या तो वो जल्दी थक जाते हैं या खुद को नुकसान पहुंचा लेते हैं। फिट रहना किसे पसंद नहीं होता। हर कोई यही चाहता है कि वो एकदम फिट दिखे। बता दें, फिट रहने का सबसे बेहरतरीन फॉर्मूला है दौड़ लगाना, लेकिन क्या आप जानते हैं सीधे दौड़ने की बजाय अगर आप उल्टा दौड़गें तो वो ज्यादा असरदार होगा। आइए जानते हैं कैसे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
फिटनेस - फोटो : file photo
26 महिलाओं पर की गई एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ कि करीब 6 हफ्ते तक चली दौड़ में जो महिलाएं 15 से 45 मिनट तक रोजाना सीधा दौड़ने की जगह उल्टी दौड़ लगाती थीं उनमें से ज्यादातर महिलाओं का वजन 2.5 फीसदी तक कम हुआ। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी ऑफ मिलान और कारडिफ यूनिवर्सिटी के कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि उल्टा दौड़ने से घुटने की इंजरी का खतरा भी कम रहता है। तो चलिए आपको बताते हैं उल्टा दौड़ने के फायदे..
 
विज्ञापन

3 of 6
फिटनेस
सीधे दौड़ने पर आप कमर को झुका भी सकते हैं ऐसा करने पर आपको गर्दन और बैक पेन की समस्याओं से जूझना पड़ सकता है इसकी बजाय उल्टा दौड़ने पर आपको ज्यादा सीधा खड़ा रहना होता है और इसी अवस्था
को आप दौड़ते समय बनाए रखते है।रोजाना दौड़ने वाला को मूड सबसे बेहतर रहता है। ऐसे लोग पूरे दिन भारी मेहनत के बाद भी तरोताजा रहते है और उनसे ज्यादा एनर्जी किसी में नही होती।
 

4 of 6
फिटनेस
स्टडी के मुताबिक उल्टा भागने से आप जल्दी अपना वजन घटा सकते हैं क्योंकि ये आपकी कैलोरी को 20 फीसदी ज्यादा बर्न करता है।दौड़ना कई मामलों में अच्छा है। ये एक तरह से ध्यान का काम भी करता है। किसी तनावपूर्ण माहौल में काम करने के बाद अगर आप थोड़ी देर के लिए दौड़ने जाएंगे तो लौटने पर खुद को तरोताजा महसूस करेगें।
 
विज्ञापन

5 of 6
फिटनेस
उल्टा भागने में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जो कि आपकी शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है।इसके अलावा सीधे दौड़ने पर आपका दिमाग इधर –उधर लगा रहता है क्योंकि आप बोर होने लगते हैं लेकन उल्टा भागने पर आपका दिमाग उसी में उलझा रहता है इसलिए आपको हर दिन एक्साइटिंग लगता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिटनेस - फोटो : file photo
मेडिसन एण्ड साइंस इन स्पोर्ट्स एण्ड एक्सरसाइज की एक रिपोर्ट के अनुसार हर रोज जॉगिंग करने वाले 1 लाख लोगों पर हुए एक शोध के मुताबिक जो हर रोज 26.6 मील चलते हैं उनमें अर्थाराइटिस का खतरा कई गुना कम हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें