बहुत सारे लोगों को खाली समय में बैठे बैठे अपने आंख, कान, नाक या शरीर के किसी भी अंग को टच करने या खुजाते रहने की आदत होती है, लेकिन वह इस बात से अंजान होते हैं कि हमारे शरीर के बहुत सारे अंग ऐसे होते हैं जिन्हें छूना उन्हें भारी पड़ सकता है। इतना ही नहीं इन्हें छूने से इंफेक्शन होने का खतरा भी बना रहता है। आपकी इस गंदी आदत के चलते आप बीमार भी पड़ सकते हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें शरीर के वो कौन से अंग हैं जिन्हें छूना आपको भारी पड़ सकता है...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : file photo
आंखे
खाली समय में हम में से कई सारे लोगों को आंखों को टच करना या मसलने की आदत होती है। जैसा आप सब जानते हैं कि हमारी आंखे बहुत सेंसिटिव होती हैं, जो बहुत आराम से इंफेक्शन को पकड़ सकती है। आंखों को रगड़ते समय हमारे हाथों और नाखूनों में जो कीटाणु होते हैं वे आसानी से आंखों में प्रवेश कर सकते हैं। इसलिए आज के बाद कभी भी आखों को बेमतलब टच या मसलने की गलती न करें।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : file photo
एनल
एनल में बहुत ज्यादा मात्रा में बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जिससे शरीर के दूसरे अंगों से इंफेक्शन फैलने का खतरा बढ़ जाता है। एनल को टच करना भी बीमारियों को न्योता देना है। यह सुपर सेंसटिव एरिया है, इसलिए अब कभी इसे हाथ से टच करने जैसी गलती न करें।
4 of 5
- फोटो : file photo
नाक
बहुत सारे लोग अपनी नाक को उंगली से साफ करते हैं, पर उन्हें ये नहीं मालूम होता कि इस तरह वह अपनी नाक को साफ करने के बजाय उसे गंदा कर रहे हैं। आप सोच रहे होंगे कैसे... तो आपको बता दें, नाक को फिंगर से साफ करते वक्त आपके हाथों के जरिए कीटाणु नाक में प्रवेश कर लेते हैं। ऐसा करने से नेजल इंफेक्शन और फंगल इंफेक्शन हो सकता है। अगर नाक साफ करनी है तो उसका सबसे सही तरीका है कि आप सेनेटाइज टिश्यू का इस्तेमाल करें।
मुंह
अपने आस पास आपने बहुत से लोगों को देखा होगा जिन्हें नाखून खाने और मुंह में हाथ डालने की आदत होती है, लेकिन अगर आप भी उन में से एक है तो सावधान हो जाए, क्योंकि भले ही आपने हाथ अच्छे से साफ कर रखे हों, पर हाथों में बैक्टीरिया स्किन से चिपके होते हैं, जो आपके मुंह में चले जाते हैं।