फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Pneumonia Day 2023: हफ्तों से हो रही है खांसी और सांस की तकलीफ? ऐसे जानें कहीं ये निमोनिया तो नहीं

Thu, 09 Nov 2023 07:45 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
निमोनिया के लक्षण और कारणों के बारे में जानिए - फोटो : istock
बदलते मौसम के साथ सर्दी-खांसी और सांस की समस्या होना काफी सामान्य है, पर अगर ये दिक्कतें आपको लंबे समय तक बनी रहती हैं तो फिर आपको अलर्ट हो जाने की आवश्यकता है। कुछ स्थितियों में सांस की ये समस्या निमोनिया के कारण भी हो सकती है जिसपर गंभीरता से ध्यान दिया जाना आवश्यक हो जाता है।

निमोनिया फेफड़ों का संक्रमण है, जो खांसने, छींकने, छूने या कीटाणुयुक्त हवा में सांस लेने के कारण फैलती है। बच्चों में बुजर्गों में निमोनिया गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं और कुछ स्थितियों में मौत का भी कारण बन सकती है।

हर साल 12 नवंबर को विश्व निमोनिया दिवस मनाया जाता है जो इस रोग के खिलाफ लड़ाई में दुनिया को एक वार्षिक मंच प्रदान करता है। आइए जानते हैं कि इस रोग की समय रहते कैसे पहचान की जा सकती है और बचाव के लिए किन बातों का गंभीरता से ध्यान रखना चाहिए?
विज्ञापन

2 of 5
निमोनिया का जोखिम - फोटो : Pixabay
पहले निमोनिया के बारे में जान लीजिए

निमोनिया संक्रमण की स्थिति में एक या दोनों फेफड़ों में वायु की थैलियों में सूजन आ जाती है। हवा की थैलियां तरल पदार्थ या मवाद (शुद्ध पदार्थ) से भर जीती हैं, जिससे कफ या मवाद के साथ खांसी, बुखार, ठंड लगने और सांस लेने में कठिनाई होने लगती है।

बैक्टीरिया, वायरस और कवक सहित विभिन्न प्रकार के जीवाणुओं के कारण निमोनिया का खतरा हो सकता है। छोटे बच्चों, 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों या कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वालों के लिए ये गंभीर बीमारी है।
विज्ञापन

3 of 5
निमोनिया का खतरा - फोटो : istock
किन्हें होता है निमोनिया का खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो निमोनिया किसी को भी हो सकता है, पर कुछ स्थितियों में इसका जोखिम काफी बढ़ जाता है। यदि आप अस्पताल में किसी इलाज के लिए इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती हैं, खासकर ऐसी मशीन पर हैं जो आपको सांस लेने में मदद करती है (वेंटिलेटर) तो इसके कारण आपमें निमोनिया का खतरा हो सकता है। इसके अलावा यदि आपको अस्थमा, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) या हृदय रोग है तो भी आपको निमोनिया होने की अधिक आशंका है।

अध्ययनकर्ता बताते हैं, धूम्रपान निमोनिया पैदा करने वाले बैक्टीरिया और वायरस के खिलाफ आपके शरीर की प्राकृतिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाता है, ये आदत भी आपके जोखिमों को बढ़ा देती है।

4 of 5
निमोनिया के संकेत - फोटो : iStock
निमोनिया के लक्षणों के बारे में जानिए

निमोनिया के लक्षण हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं, ये संक्रमण पैदा करने वाले रोगाणु के प्रकार और आपकी उम्र-समग्र स्वास्थ्य जैसे कारकों पर निर्भर करता है। कुछ लक्षण बताते हैं कि आपको निमोनिया हो सकती है, जिसको लेकर तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क किया जाना चाहिए।
  • सांस लेने या खांसने पर सीने में दर्द होना।
  • खांसी के साथ बहुत अधिक कफ आना।
  • थकान-बुखार, पसीना और कंपकंपी वाली ठंड लगना।
  • मतली, उल्टी या दस्त की समस्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निमोनिया के जोखिम और बचाव - फोटो : Istock
कैसे जानें कि आपको सामान्य खांसी-जुकाम है या निमोनिया?

खांसी-जुकाम की समस्या निमोनिया का भी प्रमुख लक्षण है, पर ये कैसे पता किया जाए कि आपको निमोनिया है या नहीं?

सामान्य सर्दी और फ्लू के विपरीत, निमोनिया आपके फेफड़ों से संबंधित समस्याएं पैदा करता है, इससे सांस लेने में कठिनाई होती है। सामान्य सर्दी जुकाम, कुछ घरेलू उपचार के साथ 3-4 दिनों में ठीक होने लगता है, पर निमोनिया संक्रमण में विशिष्ट उपचार या एंटीबायोटिक्स की जरूरत हो सकती है। समय पर उपचार न मिलने पर संक्रमण के बढ़ने का खतरा अधिक हो सकता है। सामान्य सर्दी जुकाम में कफ आने या सांस की दिक्कत कम होती है पर निमोनिया में ये समस्याएं समय के साथ बढ़ती जाती हैं। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें