फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Oral Health Day: दिल और दिमाग की तरह अपने मुंह का भी रखें ख्याल, अपनाएं ये टिप्स

Fri, 20 Mar 2020 11:03 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस
हमारे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए साल में कुछ विशेष दिन निर्धारित होते हैं। उन्हीं खास दिवसों में से एक है- ओरल हेल्थ डे यानी मुंह के स्वास्थ्य का विशेष दिन। हर साल 20 मार्च को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक करना होता है। दरअसल, मुंह के स्वास्थ्य का ख्याल रखना हम सभी के लिए बहुत ही जरूरी होता है, लेकिन हम सुबह-शाम ब्रश कर लेना भर काफी मान लेते हैं। हमें लगता है कि दांत साफ कर लिया तो हो गई मुंह की सफाई, लेकिन डॉक्टर बताते हैं कि केवल सुबह-शाम ब्रश कर लेना काफी नहीं है। ओरल हेल्थ के प्रति लापरवाही हमें बड़ी समस्याएं दे सकती है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से: 
विज्ञापन

2 of 6
smile
ओरल हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉक्टर बताते हैं कि कुछ सुझावों पर अमल करें तो आपके दांत-मुंह स्वस्थ रहते हैं। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ रोहित भगत के मुताबिक ओरल हेल्थ के लिए हमारा पहला कदम  ब्रश करना होता है। उनका कहना है कि सुबह और रात में सोने से पहले ब्रश करना अपनी आदत बना लेनी चाहिए। इससे दांतों में बैक्टीरिया होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
डॉ. रोहित - फोटो : Amar Ujala
डॉ. रोहित ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि हमें नियमित तौर से ओरल चेकअप के लिए डॉक्टर के पास जाना चाहिए। ज्यादातर लोग यह सोचते हैं कि दांत से संबंधित कोई परेशानी होगी, तभी वे डॉक्टर के पास जाएंगे। लेकिन अगर आप अपने डेंटिस्ट के पास चेकअप के लिए साल में कम से कम दो बार जाएंगे और दांत की सफाई करवा लेंगे तो समस्या नहीं होगी। 

4 of 6
डॉ. भगत बताते हैं कि ओरल हेल्थ के लिए फ्लॉस भी जरूरी है। दिन में एक बार समय निकाल कर दांतों के बीच फ्लॉस यानी इंटर प्रॉक्सिमल ब्रश का प्रयोग जरूर करें। इससे दांतों के बीच फंसे फूड और बैक्टीरिया साफ हो जाते हैं और मसूड़ों में सूजन और दांतों में सड़न जैसी समस्या नहीं होती है। 
विज्ञापन

5 of 6
ओरल हेल्थ के लिए जरूरी है कि आप धूम्रपान से दूरी बनाएं। इससे न केवल दांत गंदे होते हैं, बल्कि काफी हमारे मसूड़ों में रक्तसंचार भी प्रभावित होता है। धूम्रपान से मुंह का कैंसर होने का भी खतरा रहता है। कैंसर जैसे जानलेवा रोग से बचने के लिए हमें धूम्रपान नहीं करना चाहिए। जिन्हें धूम्रपान की आदत है, उन्हें यह आदत धीरे-धीरे छोड़ देनी चाहिए। गुटखे और पान मसालों की जगह वे चाहें तो सौंफ, अजवाइन, माउथ फ्रेशनर की आदत डाल सकते हैं। ऐसा करना उनकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ज्यादातर लोग सोचते हैं कि उन्हें डायबिटीज नहीं है तो उन्हें शुगर कंट्रोल की जरूरत नहीं है। लेकिन डॉक्टर बताते हैं कि शुगर कंट्रोल रखने के लिए डायबिटिज जैसी बीमारियों का इंतजार क्यों करना! हम पहले से ही शुगर कंट्रोल रखने की आदत डाल सकते हैं। अगर आप मीठा खा रहे हैं तो उसके बाद दांतों की सफाई बहुत जरूरी है। इससे बैक्टीरिया होने की समस्या लगभग खत्म हो जाती है। डॉ. रोहित बताते हैं कि हमें अपने अन्य अंगों की तरह अपने मुंह की सेहत का भी बहुत ख्याल रखना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें