फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल नाक बहने या छींक से घबराएं नहीं, इन लक्षणों से जानें आपको कोरोना वायरस है या सर्दी-बुखार

Thu, 19 Mar 2020 10:15 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Corona virus Graphics - फोटो : Amar Ujala
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना को विश्वव्यापी महामारी घोषित कर दिया है। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस दुनियाभर के कई देशों में फैलता ही जा रहा है। भारत में भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हर दिन कोरोना से संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच राहत की बात यह है कि अमेरिका में कोरोना के वैक्सीन का परीक्षण किया जा चुका है, जबकि भारत में भी वैज्ञानिकों के कोरोना के स्ट्रेन अलग करने में सफलता हासिल कर ली है। कई अन्य देशों में भी हो रहे शोधों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस बीच भय के माहौल में लोग सामान्य बुखार या सर्दी में भी घबरा जा रहे हैं। अधिकतर लोगों को कोरोनावायरस की खास जानकारी नहीं है। दरअसल कोरोना, सर्दी-बुखार या सीजनल फ्लू से बिल्कुल अलग है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से: 
विज्ञापन

2 of 8
मौसमी बुखार
सबसे पहले जानते हैं मौसमी बुखार के बारे में:
इसकी शुरुआत आकस्मिक हो सकती है। मौसम में बदलाव के बीच लापरवाही बरतने के कारण लोग बीमार हो जाते हैं। 
  • लक्षण: बुखार, सूखी खांसी, मांसपेशियों में दर्द, थकान, सिरदर्द, गले में दर्द, नाक से पानी बहना
  • अन्य लक्षण: दस्त, उल्टी
  • एक से चार दिन तक संक्रमण के लक्षण दिखते हैं। 
  • जटिल मामले: एक फीसदी केस (निमोनिया वाले)
  • इसका सामान्य उपचार उपलब्ध है और अधिकतम एक से दो सप्ताह के अंदर आप ठीक हो जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
सामान्य सर्दी
अब जानते हैं सामान्य सर्दी के बारे में:
ठंड लगने के कारण सर्दी होना आम बात है। आंख, नाक और कान के माध्यम से ठंडी हवा लगने से या फिर ठंडे वातावरण में ठंडी चीजें ज्यादा खाने से हमें सर्दी हो जाती है। 
  • लक्षण: बहती नाक, छींक, गले में दर्द
  • अन्य लक्षण: सामान्य बुखार, शरीर या मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और थकान
  • दो से तीन दिन तक संक्रमण के लक्षण दिखते हैं।
  • सर्दी में जटिल मामले बेहद कम, नहीं के बराबर होते हैं। 
  • सामान्य दवाओं या घरेलू उपचार से अधिकतम एक सप्ताह के भीतर आप ठीक हो जाते हैं।

4 of 8
(File Photo) - फोटो : PTI
अब जानते हैं कोरोनावायरस के बारे में: 
कोरोनावायरस एक संक्रामक रोग है, जिससे अबतक दुनियाभर में 3100 से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी है। इसकी शुरुआत अचानक हो सकती है। 
  • लक्षण: बुखार, सूखी खांसी, मांसपेशियों में दर्द, थकान
  • अन्य लक्षण: सिरदर्द, खून वाली खांसी और दस्त
  • संक्रमण के लक्षण सामान्यत: 1-14 दिन तक, जबकि कुछ मामलों में 24 दिन भी दिखते हैं।
  • कोरोना से पीड़ित मामलों में 5 फीसदी जटिल मामले हो सकते हैं। 
  • इनमें निमोनिया, सांस लेने में परेशानी, मल्टीपल आर्गन फेल्योर जैसे मामले सामने आते हैं। 
  • इस बीमारी की अबतक कोई वैक्सीन या एंटीबायोटिक उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसके लक्षणों का उपचार संभव है। 
  • अबतक सामने आए मामलों में उचित इलाज के जरिए दो से छह सप्ताह के अंदर लोग ठीक हो  जा रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अब समझते हैं कि सीजनल फ्लू से कोरोना कितना अलग है: 

सीजनल फ्लू

कोरोनावायरस

पीड़ित व्यक्तियों में औसतन 0.1 फीसदी की जान जाती है केवल वुहान में इससे संक्रमित 2 प्रतिशत की मौत
हर मरीज औसतन 1.3 लोगों में संक्रमण फैलाता है एक संक्रमित व्यक्ति औसतन 2.2 लोगों को संक्रमित करता है
65 से अधिक उम्र के लोगों को ज्यादा खतरा प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर खतरा ज्यादा
 
विज्ञापन

6 of 8
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
कोरोना की फिलहाल कोई दवा नहीं है, हालांकि कई परीक्षण चल रहे हैं। फ्लू की चार दवाइयां पहले से हैं। लक्षण सामने आने पर तुरंत डॉक्टर से मिलने और दवा लेने से राहत मिल सकती है। इन सारी जानकारियों के बाद आप भी समझ गए होंगे कि अगर आपका नाक जाम है या उससे पानी गिर रहा है तो आप कोरोनावायरस से पीड़ित नहीं हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
Coronavirus Graphics - फोटो : Amar Ujala
कई लोगों के मन में ये सवाल भी रहता है कि क्या उन्हें कोरोना की जांच करानी चाहिए। डॉक्टर बताते हैं कि जांच कराना उन्हें जरूरी है, जो पिछले कोरोनावायरस से प्रभावित देशों की यात्रा से लौटे हों या फिर प्रयोगशाला में पॉजिटिव पाए गए मरीजों से सीधे संपर्क में आए हों। ऐसे लोगों को सलाह दी जाती है कि 14 दिनों के लिए घर में आइसोलेशन में रहें। 

14 दिनों के भीतर लक्षण दिखने लगें तो प्रयोगशाला में जांच कराएं। स्वास्थ्य मंत्रालय की हेल्पलाइन +91 11 23978046 पर संपर्क करें। किसी प्रकार के लक्षण नजर नहीं आएं तो फिर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन

8 of 8
corona - फोटो : Amar Ujala
बचाव के लिए इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी
  • बार-बार आंख, नाक मुंह छूने से बचें।
  • संक्रमित लोगों से दूरी बनाकर रखें।
  • सर्दी, जुकाम, बुखार और कफ होने पर अस्पताल जरूर जाएं।
  • साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धुलें।
  • भीड़भाड़ में 3 से 6 फुट की दूरी बना कर चलें।
  • बार-बार हाथ धोते रहें ताकि कीटाणु न फैलें।

यह भी पढ़ें: कोरोनावायरस से लड़ने में कितनी कारगर है एचआईवी की दवा?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें