खान-पान में गड़बड़ी के कारण होने वाली समस्याएं
- फोटो : Freepik.com
मोटापा और इसे बढ़ाने वाली आदतों के बारे में जानिए
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते है, सभी लोगों को मोटापा बढ़ने के कारणों के बारे में जानना और इससे बचाव करते रहना जरूरी है।
डॉक्टर बताते हैं, शरीर में फैट की मात्रा बढ़ना मोटापे का कारण बनता है। इसमें लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी, दोनों की भूमिका होती है। अधिक मात्रा में जंक फूड, फास्ट फूड, तले-भुने खाद्य पदार्थ और मीठे पेय पदार्थ का सेवन मोटापे का सबसे बड़ा कारण है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, अनहेल्दी फूड खाने वाले लोगों में मोटापा होने की आशंका 70% अधिक होती है।