फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Women's Day: एजिंग से बचना है तो डाइट में शामिल करें ये कोलेजन बूस्टर फूड्स, स्किन रहेगी जवां

Tue, 04 Mar 2025 03:53 PM IST
दीक्षा पाठक हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 Best food for Boost Collagen: 30 की उम्र पार करने के बाद शरीर में कोलेजन का स्तर धीरे-धीरे कम होने लगता है, जिससे त्वचा पर झुर्रियां, ढीलापन और जोड़ों में अकड़न जैसी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
एजिंग से बचना है तो डाइट में शामिल करें ये कोलेजन बूस्टर फूड्स - फोटो : freepik.com
महिलाओं के लिए 30 की उम्र एक नया सफर की शुरुआत होती है। यह वह समय होता है जब करियर, परिवार और निजी जीवन में नए पड़ाव सामने आते हैं। इस दौर में न सिर्फ जीवनशैली बदलती है, बल्कि शरीर के भीतर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव होने लगते हैं। खासतौर पर स्किन हेल्थ पर इसका असर साफ नजर आने लगता है।


30 की उम्र पार करने के बाद शरीर में कोलेजन का स्तर धीरे-धीरे कम होने लगता है, जिससे त्वचा पर झुर्रियां, ढीलापन और जोड़ों में अकड़न जैसी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं। अगर आप अपनी डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल कर लें, तो कोलेजन का उत्पादन बढ़ सकता है और आपकी त्वचा व जोड़ों की सेहत बनी रह सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां - फोटो : freepik.com
आइए जानते हैं कौन-से सुपरफूड्स आपकी त्वचा को जवां और जोड़ों को मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकते हैं:

1. विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां
संतरा, नींबू, आंवला, कीवी, स्ट्रॉबेरी, पपीता और शिमला मिर्च जैसी चीजें आपकी डाइट का हिस्सा होनी चाहिए। विटामिन सी कोलेजन उत्पादन को बढ़ाने के साथ-साथ त्वचा की चमक बनाए रखता है।
विज्ञापन

3 of 5
egg eggs अंडा अंडे new - फोटो : istock
2. प्रोटीन युक्त आहार
अंडा, मछली, चिकन, पनीर, दही और दालें प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत हैं। ये एमिनो एसिड्स से भरपूर होते हैं, जो कोलेजन निर्माण के लिए आवश्यक हैं और शरीर की मजबूती को बनाए रखते हैं।

4 of 5
ड्राई फ्रूट्स और नट्स - फोटो : freepik.com
3. ड्राई फ्रूट्स और नट्स
बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स का सेवन करें। इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरी पत्तेदार सब्जियां - फोटो : freepik.com
4. हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, मेथी, ब्रोकली और पत्ता गोभी जैसी सब्जियां आपके शरीर में क्लोरोफिल की मात्रा बढ़ाकर कोलेजन की हानि को रोकने में सहायक होती हैं।


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें