World No Tobacco Day 2022: हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2022 मनाया जाता है। धूम्रपान से शरीर को होने वाले नुकसान, बीमारियों के बारे में जागरूक करने और तंबाकू से सेवन से दूर रहने के उद्देश्य से इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई। धूम्रपान शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक है। विशेषज्ञों के मुताबिक, धूम्रपान करने से फेफड़ों संबंधी रोग, कैंसर, स्ट्रोक, हृदय के रोग, मधुमेह और क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) का खतरा होता है। रोग विशेषज्ञ लोगों को मन मस्तिष्क के लिए इस हानिकारक आदत को छोड़ने की सलाह देते हैं। लोगों को पता है कि तंबाकू नुकसानदायक है, लेकिन चाह कर भी वह इस लत को छोड़ नहीं पाते। धूम्रपान की आदत होने के कारण जैसे ही लोग कुछ समय के लिए सिगरेट या तंबाकू का सेवन नहीं करते, उन्हें एंग्जाइटी होने लगती है। मानसिक तौर पर उन्हें धूम्रपान की जरूरत महसूस होने लगती है। ऐसे में किचन की कुछ चीजों का सेवन करके आप धूम्रपान की लत पर नियंत्रण कर सकते हैं।