World Mental Health Day: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हर साल 10 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और तनाव, चिंता, अवसाद जैसी समस्याओं को लेकर खुलकर बात करने के लिए प्रोत्साहित करना है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का दबाव, खराब नींद, सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल और निजी जीवन की परेशानियां मानसिक सेहत पर असर डाल सकती हैं।
ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए रोजमर्रा की कुछ छोटी लेकिन प्रभावी आदतों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है। अगर आप भी अपने मन को स्वस्थ और तनावमुक्त रखना चाहते हैं, तो आज से ही इन आसान आदतों को अपनी जिंदगी में शामिल कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने के 8 आसान तरीके
- फोटो : AI
पूरी नींद लें
मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद बेहद जरूरी है। कोशिश करें कि रोजाना एक निश्चित समय पर सोएं और जागें। देर रात तक मोबाइल चलाने की आदत कम करें, क्योंकि अच्छी नींद मूड, एकाग्रता और दिनभर की ऊर्जा को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है।
रोज थोड़ा व्यायाम करें
शारीरिक गतिविधि को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। रोज 20-30 मिनट वॉक करना, योग करना, स्ट्रेचिंग या अपनी पसंद की एक्सरसाइज करना तनाव और मानसिक थकान को कम करने में मदद कर सकता है। शुरुआत हल्की एक्सरसाइज से की जा सकती है।
विज्ञापन
3 of 6
मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने के 8 आसान तरीके
- फोटो : AI
सोशल मीडिया से ब्रेक लें
लगातार फोन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल दिमाग को थका सकता है। दूसरों की जिंदगी से अपनी तुलना करने की आदत भी तनाव बढ़ा सकती है। इसलिए दिन में कुछ समय फोन और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर खुद को डिजिटल ब्रेक दें।
अपनों से बात करें
अगर किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे मन में दबाकर न रखें। परिवार के सदस्य, दोस्त या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से अपनी भावनाओं के बारे में बात करें। कई बार अपनी परेशानी किसी के साथ साझा करने से मन हल्का महसूस होता है।
4 of 6
मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने के 8 आसान तरीके
- फोटो : AI
मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग करें
रोज कुछ मिनट ध्यान और गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज के लिए निकालें। शांत जगह पर बैठकर धीरे-धीरे सांस लेने और छोड़ने से खुद को रिलैक्स करने में मदद मिल सकती है। इसे सुबह या सोने से पहले अपनी दिनचर्या में शामिल किया जा सकता है।
पौष्टिक खाना खाएं
मानसिक स्वास्थ्य के लिए खान-पान पर ध्यान देना भी जरूरी है। अपनी डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन और पर्याप्त पानी शामिल करें। बहुत ज्यादा जंक फूड और अनियमित खान-पान से बचने की कोशिश करें।
विज्ञापन
5 of 6
मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने के 8 आसान तरीके
- फोटो : AI
काम के बीच ब्रेक लें
लगातार कई घंटों तक काम या पढ़ाई करने से मानसिक थकान बढ़ सकती है। इसलिए काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लें। कुछ देर टहलना, आंखों को आराम देना या थोड़ी देर शांत बैठना आपको दोबारा फ्रेश महसूस करा सकता है।
खुद के लिए समय निकालें
व्यस्त जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना भी जरूरी है। अपनी पसंद का संगीत सुनें, किताब पढ़ें, घूमने जाएं, गार्डनिंग करें या कोई हॉबी अपनाएं। ऐसी गतिविधियां आपको रोजमर्रा के तनाव से कुछ समय के लिए दूर रखने में मदद कर सकती हैं।
मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने के 8 आसान तरीके
- फोटो : AI
जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की मदद लें
हर परेशानी का समाधान खुद करना जरूरी नहीं है। अगर लगातार उदासी, चिंता, घबराहट, नींद में परेशानी या तनाव बना हुआ है और इसका असर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है, तो मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेना समझदारी है। समय पर मदद लेने से समस्या को समझने और सही तरीके से संभालने में सहायता मिल सकती है।
------------- नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।