फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Mental Health Day: 75 की आयु तक दुनिया की 50% आबादी में मनोरोगों का खतरा, कैसे रहें सुरक्षित?

Tue, 10 Oct 2023 12:23 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मानसिक स्वास्थ्य की समस्या - फोटो : istock
मानसिक स्वास्थ्य विकार दुनियाभर में तेजी से बढ़ती समस्या है, बच्चों से लेकर वयस्कों तक में इसका जोखिम देखा जा रहा है। अध्ययनकर्ता बताते हैं, कई जोखिम कारक हैं जो मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर रूप से नकारात्मक असर डाल रहे हैं, सभी लोगों को अपने मन को स्वस्थ और शांत रखने के लिए उपाय करते रहना चाहिए। अध्ययनकर्ताओं ने बताया समय के साथ मनोरोगों के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, आने वाले वर्षों में इसका जोखिम और भी अधिक हो सकता है।

मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बने सामाजिक स्टिग्मा को दूर करने और मन को स्वस्थ रखने के लिए हर साल 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। मनोचिकित्सक कहते हैं, कम उम्र से ही सभी लोगों को इसके जोखिम कारकों से बचाव करते रहने की आवश्यकता है। एक हालिया अध्ययन में वैज्ञानिकों का कहना है जिस तरह से वैश्विक स्तर पर मनोचिकित्सा की समस्या बढ़ रही है ऐसे में आशंका है कि 75 वर्ष की आयु तक तक दुनिया की 50 फीसदी आबादी में मानसिक स्वास्थ्य विकार का जोखिम हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
मनोरोगों का बढ़ता खतरा - फोटो : istock
हर दो में से एक व्यक्ति में जोखिम

शोधकर्ताओं ने पाया कि आधी वैश्विक आबादी में 75 वर्ष की आयु तक मानसिक स्वास्थ्य विकारों का जोखिम देखा जा रहा है। क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के शोधकर्ताओं ने अध्ययन के आधार पर बताया कि दुनियाभर में हर दो में से एक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में मानसिक स्वास्थ्य विकार का खतरा बना हुआ है। ज्यादातर लोगों में स्ट्रेस और डिप्रेशन की समस्या का खतरा देखा जा रहा है। अध्ययन में ये भी पाया गया है कि इसका जोखिम लिंग आधारित भी हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
मानसिक विकारों की समस्या - फोटो : Pixabay
अध्ययन में क्या पता चला?

इस अध्ययन के लिए़ 2001 से 2022 तक 29 देशों के 150,000 से अधिक वयस्कों के डेटा की जांच की गई। शोध में यह भी पाया गया कि मानसिक स्वास्थ्य विकार सबसे ज्यादा बचपन, किशोरावस्था या युवा लोगों में देखे जा रहे हैं। शोधकर्ताओं ने बताया 15 साल वालों में सबसे कम उम्र में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की समस्या वाली उम्र देखी गई है। पुरुषों के लिए मानसिक स्वास्थ्य विकारों की औसत उम्र 19 और महिलाओं के लिए 20 है। समय के साथ ये जोखिम बढ़ता जा रहा है। 

4 of 5
पुरुषों में मानसिक स्वास्थ्य जोखिम - फोटो : istock
पुरुषों-महिलाओं में मानसिक स्वास्थ्य की समस्या

अध्ययनकर्ताओं ने बताया, लिंग आधारित मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की बात करें तो महिलाओं में अवसाद, सोशल फोबिया और पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (पीटीएसडी) प्रमुख स्वास्थ्य विकार देखे गए हैं। जबकि पुरुषों में अल्कोहल अव्यूज, डिप्रेशन और सोशल फोबिया की समस्या सबसे ज्यादा देखी जा रही है। इन स्थितियों पर अगर ध्यान न दिया जाए तो इसके कारण भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों को खतरा बढ़ जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मन को स्वस्थ रखने के लिए करें उपाय - फोटो : Pixabay
कैसे रखें मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों के लिए ये जरूरी है कि आप अपनी मानसिक सेहत के ख्याल रखें। इसके लिए नियमित रूप से व्यायाम करना बहुत लाभकारी है। अच्छा आहार और रात की अच्छी नींद भी आपके मेंटल हेल्थ को ठीक रखने के लिए जरूरी है। मानसिक स्वास्थ्य के बारे में फैले स्टिग्मा को दूर करना और जरूरतमंदों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना मानसिक स्वास्थ्य के जोखिमों को कम करने के लिए जरूरी है। 



--------------
स्रोत और संदर्भ
50% of the World’s Population Will Have a Mental Health Disorder by Age 75


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें