फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Meditation Day: मेडिटेशन आपकी शारीरिक-मानसिक दोनों सेहत के लिए वरदान, जानिए इससे होने वाले फायदे

Sun, 21 May 2023 01:10 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
वर्ल्ड मेडिटेशन डे 2023 - फोटो : Pixabay
मेडिटेशन, मानव स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शारीरिक-मानसिक दोनों प्रकार की सेहत को ठीक रखने के लिए मेडिटेशन का अभ्यास करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। आमतौर पर माना जाता रहा है कि मेडिटेशन सिर्फ तनाव-चिंता को दूर करता है पर शोध बताते हैं कि इसके अभ्यास के कई प्रकार के शारीरिक स्वास्थ्य लाभ भी हो सकते हैं।

मेडिटेशन यानी ध्यान मुद्रा का दैनिक अभ्यास आपके मूड को ठीक रखने में मदद करने के साथ, स्वस्थ नींद के पैटर्न को बढ़ावा देने और संज्ञानात्मक कौशल को बेहतर बनाने में भी कारगर पाया गया है।

मेडिटेशन से होने वाले फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करने और इसके अभ्यास को प्रेरित करने के उद्देश्य से हर साल 21 मई को वर्ल्ड मेडिटेशन डे मनाया जाता है। अध्ययनों में इसके देखे गए बेहतर परिणाम के कारण हाल के वर्षों में ध्यान मुद्रा की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। आइए इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
ध्यान मुद्रा के कई सारे स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay
मानसिक स्वास्थ्य संबंधी लाभ

मेडिटेशन की सबसे ज्यादा चर्चा इसके मानसिक स्वास्थ्य संबंधी लाभ को लेकर होती रही है। इसे स्ट्रेस रिलीवर अभ्यास के तौर पर जाना जाता है। अध्ययनों की समीक्षा में निष्कर्ष निकाला कि तनाव कम करने के लिए ध्यान मुद्रा का अभ्यास, इसकी दवाइयों की तरह ही लाभकारी है।

आमतौर पर, तनाव के कारण स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है। जिसके कारण अवसाद और चिंता का खतरे के साथ रक्तचाप- थकान और व्यवहार से संबंधित दिक्कतों का जोखिम भी बढ़ने लगता है। मेडिटेशन इन समस्याओं के जोखिम को कम कर देती है।
विज्ञापन

3 of 4
मस्तिष्क की समस्याएं होती हैं दूर - फोटो : iStock
आयु से संबंधित अल्जाइमर-डिमेंशिया से होता है बचाव

ध्यान में सुधार और सोच की स्पष्टता आपके दिमाग को युवा बनाए रखने में मदद कर सकती है। मेडिटेशन का अभ्यास इसमें आपके लिए काफी सहायक है। उम्र से संबंधित स्मृति हानि वाले लोगों पर किए गए अध्ययन से पता चला है कि यह न्यूरोसाइकोलॉजिकल समस्याओं को सुधारने में भी कारगर तरीका है।

इसके अलावा समीक्षा में पाया गया कि ध्यान मुद्रा का नियमित अभ्यास करने वालों में उम्र के साथ होने वाले अल्जाइमर-डिमेंशिया रोगों का जोखिम कम हो सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
रोजाना करें मेडिटेशन का अभ्यास - फोटो : iStock
इन कारणों से भी करें मेडिटेशन

मेडिटेशन के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, जो आपको इसके नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित करती है।
  • ध्यान केंद्रित करने में आसानी- मेडिटेशन आपको काम पर ध्यान बढ़ाने में मदद करता है, जिससे आप लंबे समय तक केंद्रित रह सकते हैं।
  • बेहतर नींद- मेडिटेशन का अभ्यास नींद की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है।
  • कई क्रोनिक दर्द के सहायक उपचार में भी मेडिटेशन से लाभ पा सकते हैं।
  • ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल- नियमित रूप से मेडिटेशन करने वाले लोगों में रक्तचाप की समस्या का जोखिम कम पाया गया है। यह हृदय और रक्त वाहिकाओं के तनाव को कम करने में सहायता करता है। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें