फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Liver Day: लिवर के डॉक्टर ने बताया- चाहते हैं हमेशा स्वस्थ रहे लिवर तो आज-अभी से छोड़ दें ये गड़बड़ आदत

Fri, 19 Apr 2024 07:46 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लिवर की बीमारी - फोटो : istock
शरीर स्वस्थ रहे, अपशिष्ट पदार्थ ठीक तरीके से बाहर होते रहें और रक्त शुद्ध बना रहे इसके लिए जरूरी है कि आपका लिवर ठीक तरीके से काम करता रहे। लिवर सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, पाचन को ठीक रखने से लेकर ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने तक के लिए लिवर का ठीक तरीके से काम करते रहना जरूरी है। हालांकि आश्चर्यजनक रूप से लिवर से संबंधित बीमारियों का खतरा काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है।

लिवर की बीमारियों के कारण न सिर्फ पाचन स्वास्थ्य प्रभावित होता है साथ ही शरीर में और भी कई प्रकार के नकारात्मक परिवर्तन होने लग जाते हैं।

लिवर से संबंधित रोगों के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों को जागरूक करने और इस अंग को कैसे स्वस्थ रखा जाए इस बारे में शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
शराब से लिवर को होता है नुकसान - फोटो : istock
लिवर के लिए बहुत हानिकारक है शराब

अमर उजाला से बातचीत में वरिष्ठ लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव अग्रवाल कहते हैं, लिवर की अधिकतर बीमारियों के लिए अल्कोहल के सेवन को प्रमुख कारक माना जाता है। आप जब शराब पीते हैं तो शरीर इसका ब्रेक डाउन करना शुरू कर देता है जिससे ये शरीर से बाहर निकल सके। हालांकि प्रक्रिया के दौरान ऐसे पदार्थ बनते हैं जो शराब से भी अधिक हानिकारक होते हैं। इन पदार्थों की अधिक मात्रा लिवर कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है और गंभीर लिवर रोग का कारण बन सकती है।

लिवर की बीमारी से होने वाली 5 में से 4 मौतों का कारण शराब है। शराब के कारण होने वाले लिवर रोगों में फैटी लिवर (स्टीटोसिस) लिवर की सूजन (अल्कोहलिक हेपेटाइटिस) और सिरोसिस जैसी समस्याएं प्रमुख हैं।
विज्ञापन

3 of 5
लिवर की समस्याएं - फोटो : istock
शराब के कारण लिवर कोशिकाओं को क्षति

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, लिवर बहुत लचीला अंग होता है और ये खुद को पुनर्जीवित करने में सक्षम होता है। हर बार जब आपका लिवर अल्कोहल को फिल्टर करता है, तो इससे लिवर की कोशिकाओं को क्षति पहुंचती है। वैसे तो लिवर नई कोशिकाओं का विकास कर लेता लेकिन अक्सर या लंबे समय तक शराब पीने से इसकी कोशिकाओं की पुन: उत्पन्न करने की क्षमता प्रभावित होने लगती है इसके परिणामस्वरूप आपके लिवर को गंभीर हो सकती है।

4 of 5
लिवर रोगों का खतरा - फोटो : istock
लिवर में फैट जमने की समस्या

अध्ययनकर्ताओं ने बताया लिवर में फैट बनने की समस्या भी कम उम्र के लोगों में देखी जा रही है। वैसे तो इसका खतरा उन लोगों में भी होता है जो शराब नहीं पीते हैं हालांकि अधिक शराब के सेवन को इसका प्रमुख कारण माना जाता है। सिरोसिस के मामले आमतौर पर लंबे समय तक शराब अधिक सेवन से जुड़े माने जाते हैं। शोधकर्ताओं ने बताया, शराब न पाने वाले लोगों में लिवर से संबंधित बीमारियों का खतरा कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शराब से बना लें दूरी - फोटो : istock
क्या है विशेषज्ञ की सलाह?

डॉ राजीव कहते हैं, अगर आप शराब पीना बंद कर देते हैं तो लिवर से संबंधित कई प्रकार की बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। इसके अलावा लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आहार को ठीक रखना, हरी सब्जियों-फलों का सेवन अधिक करने को जरूरी माना जाता है। शराब से दूरी बनाकर आप शरीर के इस सबसे महत्वपूर्ण अंग की सेहत को ठीक रख सकते हैं।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें