किडनी में होने वाली क्षति
- फोटो : pixabay
ज्यादा नमक-चीनी तो नहीं खा रहे हैं आप?
ज्यादा नमक वाली चीजों को सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। इससे न सिर्फ ब्लड प्रेशर बढ़ने और हार्ट की समस्याओं का खतरा रहता है, ये किडनी की सेहत को गंभीर रूप से क्षति पहुंचाने वाली हो सकती है। अधिक नमक वाले आहार में सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जो रक्तचाप बढ़ा सकती है और इससे किडनी को नुकसान पहुंचाती है।
नमक की ही तरह, अधिक मात्रा में शुगर वाली चीजों का सेवन करना भी किडनी के लिए हानिकारक है। ज्यादा चीनी खाने से डायबिटीज होने का खतरा रहता है और ये स्थिति किडनी के साथ-साथ नेफ्रॉन में रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है। मधुमेह से पीड़ित कई लोगों में उच्च रक्तचाप भी विकसित हो जाता है, जिससे किडनी को और भी क्षति पहुंचने का जोखिम रहता है।