ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखना जरूरी
- फोटो : Adobe Stock Photo
आप कैसे रहें इसे सुरक्षित?
डॉक्टर बताते हैं, ज्यादा नमक वाली चीजें खाना हाइपरटेंशन का बड़ा कारण है। व्यक्ति को रोजाना 5 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए, लेकिन ज्यादातर लोग इससे कहीं ज्यादा नमक का सेवन करते हैं। पैकेज्ड फूड, चिप्स, सॉस और फास्ट फूड में सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसके अलावा तनाव में रहना, मोटापा, नींद की कमी भी आपके खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती है।
- हाई ब्लड प्रेशर से बचाव के लिए जीवनशैली में सुधार सबसे जरूरी है।
- नमक का सेवन कम करें। ज्यादा नमक शरीर में पानी रोकता है जिससे रक्त वाहिकाओं पर दबाव बढ़ता है।
- ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और कम फैट वाला भोजन बीपी कंट्रोल करने के साथ दिल के लिए बेहतर माना जाता है।
- रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने सहायक हो सकती है।
- तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन, योग, पर्याप्त नींद और स्क्रीन टाइम कम करना जरूरी माना जाता है।
--------------
स्रोत:
World Hypertension Day 2026
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।