डायरिया से बचे रहने के लिए क्या करें?
- फोटो : Freepik.com
गर्मियों में डायरिया होने पर तुरंत क्या करें?
डायरिया होने पर सबसे पहले पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करना सबसे जरूरी है।
- डॉक्टर ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन यानी ओआरएस को डायरिया में सबसे प्रभावी मानते हैं।
- ओआरएस शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
- बार-बार थोड़ी मात्रा में पानी पीना चाहिए। नारियल पानी, नींबू पानी और सादा तरल पदार्थ भी फायदेमंद माने जाते हैं।
- दस्त में हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लेना बेहतर माना जाता है।
डायरिया से बचाव के लिए साफ-सफाई रखें। हाथ धोने की आदत डायरिया के मामलों को काफी हद तक कम कर सकती है। खाने से पहले और टॉयलेट के बाद साबुन से हाथ धोना जरूरी है। गर्मियों में हमेशा साफ और उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पीना चाहिए।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।