ज्यादा तनाव का दिल की सेहत पर असर
- फोटो : Freepik.com
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, दिल को स्वस्थ और हेल्दी रखना है कि अच्छी नींद, शारीरिक गतिविधि, स्वस्थ खान-पान, धूम्रपान से दूरी और तनाव को कंट्रोल करने वाले उपाय जरूरी हैं।
स्ट्रेस और नींद की कमी का खतरा
लगातार तनाव हमारे शरीर में ऐसी प्रतिक्रियाएं पैदा कर सकता है जिनमें दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक हो सकते हैं। लंबे समय तक बना रहने वाला तनाव स्वस्थ आदतों को भी बिगाड़ सकता है। इसके कारण आपका व्यायाम,खान-पान बिगड़ जाता है और धूम्रपान बढ़ सकता है। ये आदतें भी हार्ट हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकती हैं।
- इसी तरह नींद की कमी को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, वयस्कों को सामान्य तौर पर रोज 7 से 9 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। लगातार नींद में गड़बड़ी हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापे और हृदय रोग के जोखिमों को बढ़ा सकती है।