फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Heart Day 2023: इन लक्षणों का मतलब 'दिल का मामला है गड़बड़', तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

Fri, 29 Sep 2023 07:34 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हृदय रोगों की समस्या - फोटो : iStock
हृदय, हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है जो पूरे शरीर में रक्त पंप करता है, इस प्रक्रिया में आने वाली किसी भी तरह की समस्या का असर संपूर्ण स्वास्थ्य पर हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों के लिए जरूरी है कि आप हृदय को स्वस्थ रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें, इसके लिए आहार और लाइफस्टाइल दोनों को ठीक रखने पर ध्यान देते रहना चाहिए। चूंकि अब कम उम्र के लोग भी हृदय रोगों के शिकार हो रहे हैं इसलिए जरूरी है कि हृदय को स्वस्थ रखन के लिए निरंतर प्रयास किया जाए।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हृदय संबंधी समस्याओं के स्पष्ट लक्षणों को जानना और समय रहते इसका उपचार किया जाना बहुत जरूरी है। हृदय की समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक करने और जोखिम कारकों के बारे में लोगों को सचेत करने के लक्ष्य के साथ हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है।

आइए जानते हैं कि शरीर में किस तरह की समस्याओं के होने का मतलब है कि आपका हृदय स्वस्थ नहीं है और आपको तुरंत किसी हृदय रोग विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए?
विज्ञापन

2 of 5
हृदय का रखें ख्याल - फोटो : iStock
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

अमर उजाला से बातचीत में लखनऊ स्थित हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अभिनव श्रीवास्तव कहते हैं, सभी लोगों के लिए जरूरी है कि हृदय की सेहत का ध्यान रखें और इससे संबंधित समस्याओं के चेतावनी संकेतों को नज़रअंदाज न करें। हृदय रोग, दुनिया भर में मौत के प्रमुख कारणों में से एक है, इन संकेतों का शीघ्र पता लगाकर इलाज प्राप्त करना आवश्यक है। आइए जानते है किन लक्षणों पर सभी लोगों को गंभीरता से ध्यान देते रहना बहुत जरूरी है?
विज्ञापन

3 of 5
छाती में दर्द की समस्या - फोटो : Pixabay
सीने में दर्द या बेचैनी

हृदय की बीमारी में अक्सर सीने में दर्द से होता है, जकड़न, दबाव महसूस होने या जलन की समस्या हो सकती है। हृदय की इस तरह की समस्याएं हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थितियों में भी देखी जाती रही हैं, जिनमें आपको आपातकालीन चिकित्सा की भी जरूरत हो सकती है। कुछ लोगों को बांहों, गर्दन, जबड़े या पीठ में भी दर्द हो सकती है। अगर आपको भी इस तरह की दिक्कत महसूस हो रही है तो तुरंत किसी डॉक्टर से मिलें।

4 of 5
सांस फूलने की दिक्कत - फोटो : iStock
सांस लेने में तकलीफ

हल्की गतिविधि से या आराम करते समय भी अगर आपको सांस फूलने की समस्या होती है तो ये हृदय संबंधी विकारों का संकेत हो सकता है। इसके साथ घुटन या हांफने की दिक्कत भी हो सकती है। सांस की तकलीफ के कई और भी कारण हो सकते हैं, ये फेफड़ों की बीमारियों में भी होने वाली दिक्कत है। हालांकि अगर आपको छाती में दर्द के साथ सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो इसपर तुरंत ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल की धड़कनों का रखें ध्यान - फोटो : Pixabay
दिल की अनियमित धड़कन

दिल की धड़कन अगर अक्सर कम या ज्यादा होती रहती है तो ये आपके लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकती है। अनियमित दिल की धड़कन की स्थिति हार्ट अटैक और कई अन्य गंभीर हृदय विकारों की भी समस्या हो सकती है। धड़कन में अनियमितता पर ध्यान दें और अगर अक्सर ये दिक्कत रहती है तो किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।



----------------
नोट: यह लेख विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें