फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या रोगाणुनाशक का छिड़काव कोरोना वायरस से नहीं बचा सकता?

Thu, 21 May 2020 08:57 PM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 8
सड़कों और रास्तों को संक्रमण मुक्त करने के लिए रोगाणुनाशकों का इस्तेमाल किया जा रहा है - फोटो : PTI
भारत समेत दुनिया के कई देशों में ये देखा गया है कि सड़कों और रास्तों को संक्रमण मुक्त करने के लिए रोगाणुनाशकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन पिछले दिनों विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ऐसा करने पर चेतावनी दी है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि रोगाणुनाशकों के इस्तेमाल से कोरोना वायरस खत्म होने वाला नहीं है बल्कि इसका स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। कोविड-19 की महामारी को देखते हुए डब्ल्यूएचओ ने स्वच्छता और सतह को रोगाणुमुक्त करने के लिए जो गाइडलाइन जारी की है, उसमें बहुत कुछ बताया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
छिड़काव बेअसर हो सकता है(File Photo) - फोटो : अमर उजाला
डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन में बताया गया है कि रोगाणुनाशकों का छिड़काव बेअसर हो सकता है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि बाहर की जगह जैसे सड़क, रास्ते या बाजारों में कोरोना वायरस या किसी अन्य रोगाणु को खत्म करने के लिए रोगाणुनाशकों का छिड़काव, चाहे वो गैस के रूप में ही क्यों न हो... के इस्तेमाल की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि धूल और गर्द से ये कीटाणुनाशक बेअसर हो जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
सैनिटाइजेशन मशीन - फोटो : जी पाल
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, भले ही कोई जीवित चीज मौजूद न हो लेकिन इसकी संभावना कम ही है कि रासायनिक छिड़काव सतह के हर छोर तक पर्याप्त रूप से पहुंच जाए और उसे रोगाणुओं को निष्क्रिय करने के लिए जरूरी समय मिले।

4 of 8
सैनिटाइजेशन मशीन - फोटो : जी पाल
गाइडलाइन में क्या कहा गया है?
  • सड़कें और फुटपाथ 'कोरोना वायरस के पनाहगाह' नहीं नहीं हैं।
  • कीटाणुनाशकों का छिड़काव इंसान की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।
  • किसी भी सूरत में इंसानों पर कीटाणुनाशकों के छिड़काव की सलाह नहीं दी जाती है।
विज्ञापन

5 of 8
क्षेत्र को सैनिटाइज करते कर्मचारी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
और क्या कहा गया है गाइडलाइन में?
  • ये शारीरिक और मानसिक रूप से नुकसानदेह हो सकता है।
  • इससे किसी संक्रमित व्यक्ति के दूसरों में छींक या संपर्क के जरिए संक्रमण फैलाने की क्षमता पर असर नहीं पड़ता।
  • क्लोरीन या किसी अन्य जहरीले रसायन के इस्तेमाल से आंखों या त्वचा में जलन, सांस की तकलीफ या पेट और आंत की बीमारी हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 8
घर के भीतर कपड़े से पोछा जाना चाहिए - फोटो : Social media
रोगाणुनाशकों का इस्तेमाल
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घर के भीतर रोगाणुनाशकों के इस्तेमाल पर भी चेतावनी दी है।
  • अगर रोगाणुनाशक का इस्तेमाल किया जाना है तो इसे कपड़े से भिगोकर पोछा जाना चाहिए। 
विज्ञापन

7 of 8
बनारस में सैनिटाइजेशन(File photo)
दुनिया भर में तीन लाख से ज्यादा लोगों की जान लेने वाला ये कोरोना वायरस सतह या किसी अन्य चीज पर मौजूद रह सकता है। हालांकि इस बारे में पक्की जानकारी उपलब्ध नहीं है कि कोरोना वायरस किस किस्म की सतह पर कितनी देर पर जीवित रह सकता है।
विज्ञापन

8 of 8
Cleaning - फोटो : file photo
स्टडी से पता चला है कि ये विषाणु कुछ किस्म की सतह पर कई दिनों पर अस्तित्व में रह सकता है। हालांकि ये केवल सैद्धांतिक अनुमान हैं और लैब में जांच के बाद ये निष्कर्ष निकाले गए हैं। असली दुनिया में ये निष्कर्ष एहतियात के साथ निकाले जाने चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें