फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य दिवस: किसके साथ क्या नहीं खाएं, बहुत काम की है ये जानकारी

Thu, 07 Apr 2016 01:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : getty images
डॉक्टर अक्सर सलाह देते हैं कि दवाएं कभी भी खाली पेट नहीं खानी चाहिए, इसके बहुत सारे साइड इफेक्ट हैं। लेकिन अगर कुछ दवाएं खा भी रहे हैं तो भी ध्यान रखना होगा कि क्या खा रहे हैं। कुछ बीमारियों से जुड़ी दवाइयां हर किसी चीज के साथ नहीं खा सकते हैं। मेडिकल विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसे कुछ खास कॉम्बिनेशन लेने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य दिवस: दूध के साथ दवा लेने से बचें, करती है नुकसान

2 of 9
- फोटो : getty images
अगर अस्थमा की दवा लेते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उसके साथ कॉफी ना पिएं। अस्थमा की दवा लेने से मरीज के फेफड़ों की मांसपेशियां खुलती हैं जिससे सांस लेने में आसानी होती है। लेकिन ऐसे में कॉफी में मौजूद कैफीन घबराहट और घबराहट पैदा करेगा जो कि अस्थमा बढ़ सकता है। 
 
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य दिवस: दूध के साथ दवा लेने से बचें, करती है नुकसान

3 of 9
- फोटो : getty images
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए दवाएं ले रहे हैं तो केले मत खाएं। कारण ये है कि केले में खूब सारा पोटेशियम होता है जो दवा के अतिरिक्त लेने से शरीर में पोटेशियम के स्तर को दोगुना कर देगा। बहुत सारा पोटेशियम दिल की धड़कनों को अनियंत्रित कर सकता है और घबराहट पैदा करेगा।
 

विश्व स्वास्थ्य दिवस: दूध के साथ दवा लेने से बचें, करती है नुकसान

4 of 9
- फोटो : getty images
पेरासिटामोल, पेनकिलर या फिर अगर डॉयबटीज की दवा ले रहे हैं तो उस दौरान शराब ना पिएं। कारण ये है कि इन दवाओं को लेने के बाद लीवर को अतिरिक्त काम करना पड़ता है लेकिन उसी समय शराब पी जाएं तो लीवर को दोगुना काम करना पड़ेगा। इस तरह से दोगुना काम करने की वजह से लीवर को नुकसान हो सकता है। लीवर के क्षतिग्रस्त होने की आंशका बढ़ सकती है। 
 
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य दिवस: दूध के साथ दवा लेने से बचें, करती है नुकसान

5 of 9
- फोटो : getty images
वॉरफेरिन, ये दवा खून के थक्के नहीं बनने देती। इसे या ऐसी कोई भी दवा खा रहे हैं तो हरे पत्तेदार सब्जियां कम खाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन सब्जियों में विटामिन k बहुत ज्यादा होता है जो खून में थक्के बनाता है। जब आप इन दवाओं के साथ वॉरफेरिन खाएंगे तो दवा का असर कम हो जाएगा और फायदा नहीं पहुंचेगा।
 
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य दिवस: दूध के साथ दवा लेने से बचें, करती है नुकसान

6 of 9
- फोटो : getty images
मुलेठी शरीर में पोटेशियम को कम करती है जो दिल की बीमारी वालों के लिए खतरनाक हो सकता है। उच्च रक्तचाप, धड़कनों का बढ़ना या दिल के दौरे का इलाज कर रहे हो तो मुलेठी खाने से बचें। दोनों चीजें एक साथ लेने से शरीर में पोटेशियम का स्तर एक साथ घट जाएगा, जो कि खतरनाक हो सकता है।
 
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य दिवस: दूध के साथ दवा लेने से बचें, करती है नुकसान

7 of 9
- फोटो : getty images
स्टेटिन खून में कोलोस्ट्रोल को कम करती है। ऐसे में इसके साथ मौसम्बी या चकोतरा नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने के मरीज को मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव महसूस हो सकता है।
 

विश्व स्वास्थ्य दिवस: दूध के साथ दवा लेने से बचें, करती है नुकसान

8 of 9
- फोटो : getty images
सिप्रोफ्लोक्सेसिन और टेट्रासाइक्लिन को एक ग्लास पानी के साथ ही लेना चाहिए। इसे खाना खाने से एक घंटे पहले या फिर खाने के दो घंटे बाद लें। इन दवाओं को सोखने में समय लगता है जिससे अगर खाना खा लिया जाए तो ये काम बाधित हो जाता है। ऐसा दूध के साथ ज्यादा होता है। तो इन दवाओं को दूध के साथ ना लें।
 
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य दिवस: दूध के साथ दवा लेने से बचें, करती है नुकसान

9 of 9
- फोटो : getty images
कफ या जुकाम की दवा ले रहें हो तो उस समय नींबू या संतरे जैसे खट्टे फल ना खाएं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें