फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Environment Day: वायु प्रदूषण से 10 में से एक को फेफड़े के कैंसर का खतरा, श्वसन रोग बढ़ा रही चिंता

Mon, 05 Jun 2023 10:44 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वायु प्रदूषण के कारण बढ़ रहा है लंग कैंसर - फोटो : iStock
वैश्विक स्तर पर बढ़ता प्रदूषण का खतरा सभी के लिए बहुत हानिकारक है। समय के साथ यह जोखिम और भी बढ़ता जा रहा है। लिहाजा न सिर्फ कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ा है साथ ही लाइफ एक्सपेक्टेंसी भी अब पहले की तुलना में कम हुई है। वायु और जल प्रदूषण को स्वास्थ्य विशेषज्ञ इंसानी सेहत के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण मानते हैं। ये दोनों स्थितियां कैंसर जैसी कई प्रकार का गंभीर-जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन रही हैं।

पर्यावरण में बढ़ रहे प्रदूषण की रोकथाम और इसके कारण बढ़ रही स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 5 जून के विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, व्यक्तिगत रूप से भी सभी लोगों को प्रदूषण से बचाव करने के साथ उन उपायों पर ध्यान देना चाहिए जो भविष्य में कई गंभीर समस्याओं का कारण बनती दिख रही हैं। आइए जानते हैं कि वायु-जल प्रदूषण हमारी सेहत के लिए किस प्रकार से नुकसानदायक हो सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
वायु प्रदूषण ने बढ़ाई मुश्किलें - फोटो : istock
वायु प्रदूषण से बढ़ रहा है फेफड़ों के कैंसर का खतरा

वायु प्रदूषण का मतलब हवा में छोटे धूल जैसे कणों और हानिकारक पदार्थों-रसायनों का मिश्रण है। यह मानव निर्मित हो सकता है, जैसे वाहनों या कारखानों से निकलने वाला धुआं और लकड़ी या कोयले जैसे जलने वाले ईंधन से निकलने वाला धुआं। आमतौर पर सबसे छोटे कणों को वैज्ञानिक भाषा में 'पार्टिकुलेट मैटर' कहा जाता है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि वायु प्रदूषण के लंबे समय तक संपर्क में रहना फेफड़ों के कैंसर के जोखिमों को कई गुना बढ़ा देता है। अकेले वायु प्रदूषण फेफड़ों के कैंसर के लगभग 10 मामलों में से 1 का कारण बनता है। 
विज्ञापन

3 of 5
वायु प्रदूषण के कारण गंभीर मानसिक बीमारियों का खतरा - फोटो : Pixabay
मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक

वायु प्रदूषण को कई अध्ययनों में गंभीर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य समस्याओं से जोड़कर देखा गया है। शोध बताते हैं जो लोग अधिक प्रदूषित क्षेत्रों में रहते हैं  जिनमें स्ट्रेस, डिप्रेशन और न्यूरोडीजेनेरेटिव विकारों के होने का जोखिम अधिक हो सकता है। संज्ञानात्मक स्वास्थ्य पर वायु प्रदूषण के प्रभावों को जानने के लिए किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि बढ़े हुए प्रदूषण के स्तर के संपर्क में रहने वाले लोगों में संज्ञानात्मक गिरावट की समस्या का जोखिम भी अधिक हो सकता है।

4 of 5
जल प्रदूषण के जोखिम कारक - फोटो : पिक्साबे
जल प्रदूषण से बढ़ रहा जोखिम

वायु प्रदूषण की ही तरह जल प्रदूषण भी बड़ा जोखिम कारक है जिसके कारण की गंभीर बीमारियां वैश्विक स्तर पर बढ़ रही हैं।  जल प्रदूषण को दस्त और पेट की समस्याओं से लेकर त्वचा रोग, कुपोषण और यहां तक कि कई प्रकार के कैंसर का कारण भी पाया गया है।

संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि लगभग 3 में से 1 व्यक्ति को स्वच्छ जल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जो हैजा, पेचिश और टाइफाइड जैसी बीमारियों का कारण बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रकृति की रक्षा जरूरी - फोटो : iStock
भविष्य के लिए चिंता

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, हर साल पांच साल से कम उम्र के लगभग तीन लाख बच्चे हाइजीन की समस्याओं या असुरक्षित पेयजल से जुड़ी बीमारियों से मर जाते हैं। जिस प्रकार से पेयजल में प्रदूषकों की वृद्धि हो रही है यह भविष्य के लिए और भी खतरनाक है।

जल-वायु दोनों प्रदूषणों पर अगर समय रहते कंट्रोल न किया गया तो इसके कारण भविष्य में कई गंभीर बीमारियों का खतरा काफी आम हो सकता है।
 
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें