हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाता है। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होता है। आप भी अगर पर्यावरण के प्रति सचेत हैं और पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में कदम उठाना चाहते हैं तो आपको भी कुछ काम जरूर करने चाहिए ताकि हमारी धरती बची रहे। पर्यावरण के संरक्षण के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप ज्यादा से ज्यादा तादाद में पेड़ लगाएं ताकि धरती हरी-भरी रहे और इंसानों को स्वच्छ हवा मिल सके। आइए जानते हैं वो काम जिनके जरिए आप पर्यावरण को बचा सकते हैं...
विज्ञापन
2 of 10
Save Water
पानी बचाएं
पर्यावरण के संरक्षण के लिए जरूरी है कि आप अपने घरों में जो पानी की बर्बादी करते हैं फौरन उस पर रोक लगाएं। अपनी जरूरत के हिसाब से ही पानी लें। नहाते और कपड़े धोते वक्त ज्यादा पानी न बहाए। अक्सर लोग बेवजह पानी की बर्बादी करते हैं और आपने देखा भी होगा कि कैसे देश के कई हिस्सों में पानी कि किल्लत बनी रहती है। पानी के लिए लंबी-लंबी कतारे लगी रहती हैं। पानी की बर्बादी रोकने के लिए अपने नहाने के वक्त में कमी करें। बाल्टी में पानी भरकर नहाएं और शावर का इस्तेमाल कम ही करें।
विज्ञापन
3 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
दांत मांझते वक्त और दाड़ी बनाते वक्त बेवजह सिंक में पानी न बहने दें और नल को बंद रखें। अगर पानी का पाइप लीक कर रहा है तो उसे फौरन सही करवां। अपने घर पर पानी को रिसाइकल करें। आपको बता दें कि आपके घरों तक पानी पहुंचाने के लिए बिजली की सबसे ज्यादा खपत होती है। क्योंकि पानी घर-घर तक पहुंचाने के लिए वाटर पंप का इस्तेमाल होता है और नदियों से पानी आपकी दहलीज तक आता है। पानी का संरक्षण करेंगे तो पर्यावरण भी संरक्षित रहेगा।
4 of 10
Mobile Phone Car Charger
फोन चार्ज करने के बाद स्विच ऑफ कर दें। अगर आपका काम खत्म हो गया तो लाइट, फैन और एसी बंद कर दें। लैपटॉप और कंप्यूटर को अच्छी तरह से टर्न ऑफ करें।
विज्ञापन
5 of 10
कॉफी
ऑफिस में डिस्पोजल कप में चाय न पीएं और इसकी जगह खुद का सिरेमिक कप का उपयोग करें।
विज्ञापन
6 of 10
best small car
- फोटो : social
इधन को बचाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। जब बेहद जरूरत हो तभी अपनी कार निकालें।
विज्ञापन
7 of 10
plastic
- फोटो : social media
प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें। ऐसी चीजों का इस्तेमाल करें जो आसानी से रिसाइकल हो जाएं।
8 of 10
GST BILL
पेपर बिल की जगह कंपनियों से ऑनलाइन बिल मंगाएं। अगर आप किसी चीज का प्रिंट लेना है तो पेपर के दोनों तरफ मैटर कॉपी करें। यानी पेज के दोनों तरफ प्रिंट लें।
9 of 10
plastic bag
- फोटो : instagram
प्लास्टिक थैलियों की जगह फिर से इस्तेमाल हो सकने वाली थैलियों का इस्तेमाल करें।
कंप्यूटर और लैपटॉप जैसे उपकरणों को खराब होने पर ऐसे ही न फेंके बल्कि रिसाइकल के लिए दे दें। ताकि इन चीजों को फिर से काम में लाया जा सके। नहीं तो ये चीजें वायु प्रदूषण को बढ़ाएगी।