डायबिटीज का बढ़ता खतरा
- फोटो : Adobe stock
लीन डायबिटीज आमतौर पर आंतों में चर्बी के जमाव से जुड़ी होती है। रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट से भरपूर आहार, शारीरिक गतिविधियों में कमी और आनुवंशिक प्रवृत्ति के कारण लोगों में इसका खतरा बढ़ सकता है। भारतीय आबादी भी इसका तेजी से शिकार होती जा रही है, जिसको लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है।
डॉ. मोहन कहते हैं, अध्ययनों से हमें पता चलता है कि लीन डायबिटीज वाले मरीजों में किडनी और आंखों की बीमारी जैसी जटिलताएं होने की आशंका भी ज्यादा होती है जिसको लेकर भी अलर्ट रहने की आवश्यकता है।
भारत में हर दूसरे व्यक्ति का शुगर लेवल ठीक नहीं
भारत में डायबिटीज के जोखिमों को लेकर एक अन्य हालिया अध्ययन में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। एक डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म की रिपोर्ट के अनुसार भारत में टेस्ट किए गए हर दो में से एक व्यक्ति में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ा हुआ या फिर अनियमित पाया गया है। ये रिपोर्ट संकेत देती है कि देशभर में डायबिटीज और प्रीडायबिटीज के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। पूरी
रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
--------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।