डायबिटीज की रोकथाम
- फोटो : Adobe stock
डायबिटीज की रोकथाम जरूरी
इंपीरियल कॉलेज लंदन में स्वास्थ्य विशेषज्ञ और अध्ययन के लेखकों में से एक माजिद इज्जती कहते हैं, ये विशेष रूप से चिंताजनक है क्योंकि निम्न आय वाले देशों में मधुमेह से पीड़ित लोग आमतौर पर कम उम्र के होते हैं। प्रभावी उपचार के अभाव में ऐसे लोगों में स्वास्थ्य संबंधित कई तरह की जटिलताओं का खतरा जीवनभर बना रहता है। ये स्थिति हृदय रोग, किडनी डैमेज की समस्या, आंखों की रोशनी कम होने और गंभीर स्थितियों और पैर या अन्य अंगों के काटने का भी कारण बन सकती है।
इन सभी के कारण स्वास्थ्य क्षेत्र पर अतिरिक्त दबाव भी बढ़ता जा रहा है, इसलिए मधुमेह के प्रबंधन और इसकी रोकथाम के बारे में सभी लोगों को जानना और बचाव के उपाय करते रहना जरूरी है।
-------------------
स्रोत और संदर्भ
828 million people are living with diabetes worldwide
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।