किडनी की बीमारियों के संकेत
- फोटो : पिक्साबे
डायबिटीज में किडनी की बीमारियों के लक्षण
डायबिटीज में किडनी की होने वाली समस्याओं को डायबिटिक नेफ्रोपैथी कहा जाता है। प्रारंभिक चरण में ज्यादातर लोगों में इसके लक्षण नहीं होते हैं हालांकि अगर ये समस्या बढ़ती है तो इसके कारण कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। डायबिटिक नेफ्रोपैथी वाले रोगियों के लिए ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना कठिन हो जाता है। इसके अलावा ये पैरों, टखनों, हाथों या आंखों में सूजन के साथ झागदार पेशाब, सांस लेने में कठिनाई, भूख में कमी, उल्टी, थकान और कमजोरी का कारण बन सकती है।