आपने भी कई बच्चों को देखा होगा जिनके लिए सामान्य रूप से चलना, शरीर का संतुलन बनाना कठिन होता है। ये सेरेब्रल पाल्सी (सीपी) नाम की समस्या का संकेत हो सकता है जिसमें समय पर उपचार न मिलने से क्वालिटी ऑफ लाइफ में समस्या हो सकती है। सेरेब्रल पाल्सी, उन विकारों का एक समूह है जो किसी व्यक्ति की चलने-फिरने, संतुलन और मुद्रा बनाए रखने की क्षमता को प्रभावित करती है। सीपी बचपन में होने वाला सबसे आम मोटर विकलांगता है। दुनियाभर में 17 मिलियन से अधिक लोगों में इस तरह की समस्या देखी गई है।
सेरेब्रल पाल्सी रोग के बारे में लोगों में सही जानकारी और उपचार के तरीकों के बारे की जानकारी नहीं है। इस रोग के शिकार लोगों को एक मंच देने और रोग के बारे में लोगों में जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 6 अक्तूबर को वर्ल्ड सेरेब्रल पाल्सी डे मनाया जाता है। आइए इस रोग के बारे में विस्तार से जानते हैं।