दिल्ली में बढ़ते कैंसर के मामले
- फोटो : Adobe Stock Images
दिल्ली में सालाना 7% की दर से बढ़ रही हैं कैंसर से मौतें
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अलर्ट किया है कि दिल्ली में कैंसर से होने वाली मौतें सालाना औसतन लगभग 7% की दर से बढ़ रही हैं, जो दिल्ली की जनसंख्या वृद्धि से तीन गुना ज्यादा है। कैंसर से होने वाली 90% से ज्यादा मौतें अस्पतालों में हुईं, साल 2018 में यह आंकड़ा लगभग 98% था। इससे पता चलता है कि समय के साथ कैंसर रिपोर्ट होने के मामले और इलाज की दर में वृद्धि हुई है।
कुल मिलाकर, 2005 और 2024 के बीच अस्पतालों में 45-64 साल की उम्र के 38,481 लोगों की कैंसर से मौत हुई। 65 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में 23,141 मौतें और 25-44 साल की उम्र के लोगों में 18,220 मौतें दर्ज की गईं।