World Arthritis Day 2025: आजकल की आधुनिक और भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोगों का पॉश्चर खराब हो गया है। अक्सर ये देखने को मिलता है कि लोग लंबे समय तक डेस्क पर काम करने या फोन का स्क्रीन देखने की वजह से गर्दन झुकाए रहते हैं, इससे शरीर का वजन और गुरुत्वाकर्षण जोड़ों पर असमान रूप से दबाव डालता है। यह अतिरिक्त दबाव घुटनों, कूल्हों और रीढ़ की हड्डी के कार्टिलेज को समय से पहले प्रभावित करने लगता है, जिससे ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी गठिया की समस्या शुरू हो सकती है।
एक गलत पॉश्चर न केवल दर्द को बढ़ाता है, बल्कि आपकी मांसपेशियों को भी कमजोर कर देता है, जो जोड़ों को सहारा देती हैं। लंबे समय तक बना रहने वाला यह असंतुलन आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। ऐसे स्थिति में लोगों में जोड़ों का दर्द यानी आर्थराइटिस की समस्या शुरू हो जाती है। इसलिए ये बहुत जरूरी है कि खुद को सही पॉश्चर में रखकर जोड़ों की समस्या की समस्या से दूर रहा जा सके।