फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: डॉक्टर ने बताया चेकअप का ये देसी तरीका, बिना खर्च घर बैठे टेस्ट कर सकते हैं हार्ट, फेफड़े और लीवर

Sat, 11 Oct 2025 08:16 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Health Checkup at Home: अगर आप अपना हेल्थ चेकअप कराने की सोच रहे हैं, तो आप घर बैठे भी अपने लिवर, फेफड़े और हार्ट का चेकअप कर सकते हैं। ये सभी पांच चेकअप डॉक्टर ने खुद सुझाया है, इसलिए इसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
डॉक्टर से चेकअप कराएं - फोटो : Freepik.com
Health Checkup At Home: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपने शरीर के शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं, और जब तक हम डॉक्टर के पास पहुंचते हैं, बीमारी गंभीर रूप ले चुकी होती है। कई लोग समय की कमी या लैब टेस्ट के भारी खर्च के कारण भी नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच नहीं करा पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका शरीर खुद ही अपनी सेहत का हाल बताने के लिए कई संकेत देता है? 

अगर आप भी घर बैठे बिना खर्च के अपने सेहत की जांच करना चाहते हैं तो विषेशज्ञों के सुझाए कुछ बेहद सरल घरेलू तरीकों से ही आप अपने दिल, फेफड़े, लिवर और समग्र स्वास्थ्य का आकलन कर सकते हैं। ये जांच इतनी आसान हैं कि इन्हें कोई भी व्यक्ति घर बैठे, बिना किसी खर्च के, सिर्फ कुछ मिनटों में ही कर सकता है।

इसी विषय पर डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि बिना डॉक्टर के पास गए आप घर बैठे ही खुद से अपनी चेकअप कर सकते हैं। डॉक्टर के मुताबिक आप इन पांच सरल जांचों से खुद को इवैलुएट कर सकते हैं कि आपका स्वास्थ्य ठीक है या नहीं।

 
विज्ञापन

2 of 6
डिहाइड्रेशन - फोटो : Freepik.com
शरीर में पानी की जांच
अपनी सेहत जांचने का सबसे पहला तरीका है स्किन पिंच टेस्ट। अपनी त्वचा को हल्का सा चुटकी से पकड़कर उठाएं और छोड़ दें। अगर आपकी त्वचा को वापस अपनी सामान्य स्थिति में आने में दो सेकंड से ज्यादा समय लग रहा है, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में पानी की बहुत ज्यादा कमी (डिहाइड्रेशन) है।

ये भी पढ़ें- Arthritis: आर्थराइटिस के दर्द ने कर दिया है परेशान? ये चार उपाय दूर करेंगे जकड़न और मिलेगा आराम
 
विज्ञापन

3 of 6
गठिया - फोटो : Freepik.com
जोड़ों की मजबूती का टेस्ट
अपने जोड़ों की मजबूती जांचने के लिए जमीन पर पालथी मारकर बैठ जाएं, और फिर बिना हाथों या किसी अन्य चीज का सहारा लिए खड़े होने की कोशिश करें। अगर आप बिना किसी सहारे के आसानी से खड़े हो जा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपके जोड़ और शरीर की गतिशीलता अच्छी है और आप फिट हैं।

ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या आप भी मौसम के बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये चार तरीके

4 of 6
फेफड़ों की बीमारी - फोटो : Adobe Stock
फेफड़ों की क्षमता जांचें
यह टेस्ट आपके फेफड़ों की क्षमता बताता है। एक लंबी गहरी सांस लें और फिर 30 सेकंड तक अपनी सांस रोकने की कोशिश करें। अगर आप 30 सेकंड तक अपनी सांस रोक पा रहे हैं, तो यह संकेत है कि आपके फेफड़े मजबूत और स्वस्थ हैं और उनकी ऑक्सीजन धारण करने की क्षमता अच्छी है।

 
विज्ञापन

5 of 6
हार्ट - फोटो : Adobe Stock Images
हार्ट की मजबूती का सरल टेस्ट
अपने हार्ट (हृदय) की सेहत जांचने के लिए यह एक अच्छा तरीका है। अगर आप तीन मंजिल तक आराम से चढ़ जा रहे हैं और आपकी सांस नहीं फूल रही है, तो इसका मतलब है कि आपका हार्ट मजबूत है और पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावी ढंग से हो रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लिवर - फोटो : adobe stock images
लिवर की सेहत का संकेत
अपने लिवर की सेहत जांचने के लिए यह जांच करें। सुबह उठकर बिना ब्रश किए आप नींबू या मेथी खाकर देखें। अगर आपको बहुत ज्यादा कड़वा या मेटैलिक टेस्ट आता है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपका लिवर पूरी तरह से स्वस्थ नहीं है और उसे डिटॉक्सिफिकेशन की जरूरत है। 

नोट: ध्यान रखें कि ये सभी हेल्थ चेकअप करने के तरीके लैब टेस्ट का विकल्प नहीं हैं, ये सिर्फ आपको एक साधारण अनुमान दे सकते हैं कि आपका शरीर स्वस्थ है या नहीं। इसलिए अगर कोई गंभीर लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें