Health Awareness Alzheimer: अल्जाइमर रोग हमारे दिमाग की याददाश्त और कार्यक्षमता को धीरे-धीरे खत्म कर देता है, और यही वजह है कि इसे लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल रहते हैं। यह एक बेहद जटिल बीमारी है, जिसको लेकर अक्सर कुछ लोगों के मन में भ्रम और कुछ गलत धारणाएं रहती हैं। कई मामलों में इन गलत धारणाओं पर विश्वास करना न केवल पीड़ित व्यक्ति के लिए नुकसानदायक हो सकता है, बल्कि उसके परिवार को भी सही देखभाल करने में मुश्किलें पैदा कर सकता है।
विश्व अल्जाइमर दिवस हर साल 21 सितंबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य इस गंभीर बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। अल्जाइमर से जुड़ी इन अफवाहों का सच जानना बहुत जरूरी है ताकि हम इस बीमारी को सही तरीके से समझ सकें और उन लोगों की मदद कर सकें जिन्हें इसकी जरूरत है। आइए इस लेख में हम अल्जाइमर रोग से जुड़ी कुछ आम अफवाहों पर से पर्दा हटाते हैं और उनकी वैज्ञानिक सच्चाई के बारे में विस्तार से जानते हैं।