Women Skin Care Tips: महिलाएं अनचाहे बालों को हटाने के लिए रेजर, वैक्सिंग और अन्य तरीकों का इस्तेमाल करती हैं। इनमें रेजर सबसे आसान और तेज विकल्प माना जाता है। लेकिन स्वास्थ्य और त्वचा की देखभाल के नजरिए से देखा जाए तो रेजर का गलत इस्तेमाल त्वचा के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। शेविंग के दौरान त्वचा पर कट, जलन, लालिमा, खुजली और छोटे-छोटे दाने हो सकते हैं। संवेदनशील त्वचा वाली महिलाओं में यह समस्या ज्यादा परेशान कर सकती है।
अगर आप चेहरे, हाथ-पैर या अंडरआर्म्स के अनचाहे बाल हटाने के लिए रेजर का इस्तेमाल करती हैं, तो केवल बाल हटाने पर ध्यान न दें, बल्कि त्वचा की सेहत का भी ख्याल रखें। सही तरीके से शेविंग करने और साफ ब्लेड का इस्तेमाल करने से त्वचा संबंधी कई परेशानियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 6
रेजर इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : AI
रेजर चलाने से कौन-कौन सी त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं?
रेजर त्वचा के काफी करीब से गुजरता है। अगर त्वचा सूखी हो, ब्लेड पुराना या कुंद हो या रेजर को बहुत दबाव के साथ चलाया जाए, तो त्वचा की ऊपरी परत में जलन और छोटे कट लग सकते हैं। इसके बाद लालिमा, खुजली, जलन या संवेदनशीलता महसूस हो सकती है। इसे रेजर बर्न कहा जाता है।
कुछ महिलाओं में शेविंग के बाद बाल त्वचा के अंदर की ओर बढ़ने लगते हैं। इसे इनग्रोन हेयर कहा जाता है। इससे लाल, छोटे और कभी-कभी दर्दनाक दाने दिखाई दे सकते हैं। अगर ऐसे दानों को बार-बार छेड़ा जाए, तो त्वचा में संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
रेजर इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : AI
क्या रेजर से बाल मोटे हो जाते हैं?
रेजर बालों को केवल त्वचा की सतह से काटता है और बालों की जड़ को प्रभावित नहीं करता। इसलिए रेजर से शेविंग करने पर बाल वास्तव में मोटे नहीं होते। हालांकि, कटे हुए बाल का सिरा सीधा होने के कारण दोबारा उगने पर वह कुछ समय के लिए ज्यादा मोटा या कड़ा महसूस हो सकता है।
4 of 6
रेजर इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : AI
अंडरआर्म्स में रेजर इस्तेमाल करते समय बरतें सावधानी
अंडरआर्म्स की त्वचा संवेदनशील होती है और यहां पसीना व त्वचा का आपस में घर्षण भी होता है। ऐसे में शेविंग के बाद जलन, लालिमा और इनग्रोन हेयर की समस्या हो सकती है। शेविंग से पहले त्वचा और बालों को गुनगुने पानी से नरम करें। इसके बाद शेविंग जेल या क्रीम लगाएं। रेजर को बालों की दिशा में हल्के हाथ से चलाएं और एक ही जगह पर बार-बार ब्लेड न चलाएं। इससे त्वचा पर अनावश्यक दवाब कम हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
रेजर इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : AI
रेजर इस्तेमाल करने का सही तरीका
सबसे पहले त्वचा को गुनगुने पानी से साफ करें। इसके बाद शेविंग जेल या क्रीम लगाएं। साफ और तेज ब्लेड का इस्तेमाल करें। रेजर को त्वचा पर बहुत ज्यादा दबाव डालकर न चलाएं। शेविंग के बाद त्वचा को पानी से साफ करके हल्का मॉइस्चराइजर लगाया जा सकता है। पुराने या कुंद ब्लेड से शेविंग करने पर कट और त्वचा में जलन की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए रेजर को साफ और सूखी जगह पर रखें और ब्लेड को समय-समय पर बदलते रहें। रेजर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा न करें।
रेजर इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : AI
कब त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें?
अगर शेविंग के बाद हल्की जलन या लालिमा कुछ समय में ठीक हो जाती है, तो आमतौर पर ज्यादा चिंता की बात नहीं होती। लेकिन अगर त्वचा पर लगातार लालिमा, तेज दर्द, पस वाले दाने, ज्यादा सूजन या संक्रमण जैसे लक्षण दिखाई दें, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है।
ध्यान रखें, रेजर से बाल हटाना अपने आप में त्वचा के लिए खतरनाक नहीं है। समस्या अक्सर गलत तकनीक, कुंद या गंदे ब्लेड और त्वचा की संवेदनशीलता के कारण हो सकती है। इसलिए खूबसूरती के साथ-साथ त्वचा की सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है>
-------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।