फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं में बार-बार क्यों होता है यूरिन इंफेक्शन? जानें 7 बड़े कारण और बचाव के तरीके

Sun, 15 Nov 2026 01:36 PM IST
श्रुति गौड़ हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Women Health Tips: इस लेख में जानें कि महिलाओं में बार-बार UTI होने के प्रमुख कारण क्या हैं, पेशाब में जलन और बार-बार टॉयलेट जाने जैसी समस्याएं क्यों होती हैं और यूरिन इंफेक्शन से बचने के लिए कौन-सी आदतें अपनानी चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है यूरिन इंफेक्शन? - फोटो : AI
Women Health Tips: महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) यानी पेशाब की नली में संक्रमण एक आम स्वास्थ्य समस्या है। महिलाओं को अपने जीवन में कई बार इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ महिलाओं में यह संक्रमण ठीक होने के बाद दोबारा होने लगता है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती है। 

UTI होने पर पेशाब करते समय जलन, बार-बार पेशाब आना, पेट के निचले हिस्से में दर्द और पेशाब में बदबू जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि UTI के कारणों को समझें और समय रहते इससे बचाव के सही तरीके अपनाएं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
महिलाओं में बार-बार UTI से बचाव के 8 तरीके - फोटो : Adobe Stock
महिलाओं में बार-बार UTI होने के 7 प्रमुख कारण

1. महिलाओं की यूरिनरी नली छोटी होना

महिलाओं में UTI होने का एक प्रमुख कारण उनकी यूरिनरी नली (Urethra) का छोटा होना है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं की पेशाब की नली छोटी होती है और इसका रास्ता गुदा के करीब होता है। ऐसे में आंतों में मौजूद बैक्टीरिया आसानी से यूरिनरी नली के रास्ते ब्लैडर तक पहुंच सकते हैं और संक्रमण पैदा कर सकते हैं।

2. यौन संबंध बनाना

यौन संबंध बनाने के दौरान बैक्टीरिया यूरिनरी नली तक पहुंच सकते हैं। इससे कुछ महिलाओं में बार-बार UTI होने का खतरा बढ़ जाता है। खासकर जिन महिलाओं को पहले भी UTI हो चुका है, उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए। यौन संबंध के बाद पेशाब करना और साफ-सफाई का ध्यान रखना मददगार हो सकता है।

3. पानी कम पीना

अगर आप दिनभर पर्याप्त पानी नहीं पीती हैं, तो पेशाब कम हो सकता है। इससे यूरिनरी ट्रैक्ट में मौजूद बैक्टीरिया बाहर निकलने में परेशानी हो सकती है। इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखना और नियमित रूप से पेशाब करना जरूरी है।

 
विज्ञापन

3 of 5
महिलाओं में बार-बार UTI से बचाव के 8 तरीके - फोटो : Adobe Stock
4. पेशाब को लंबे समय तक रोकना

कई महिलाएं काम या किसी दूसरी वजह से लंबे समय तक पेशाब रोककर रखती हैं। इसलिए पेशाब आने पर उसे ज्यादा देर तक रोकने से बचें और समय-समय पर ब्लैडर खाली करें।

5. मेनोपॉज के बाद हार्मोनल बदलाव

मेनोपॉज के बाद महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम होने लगता है। इससे योनि और यूरिनरी ट्रैक्ट के आसपास के ऊतकों में बदलाव आते हैं। योनि में सूखापन और अच्छे बैक्टीरिया के संतुलन में बदलाव होने से UTI का खतरा बढ़ सकता है।

6. डायबिटीज की समस्या

डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं में UTI होने का खतरा अधिक हो सकता है। ब्लड शुगर नियंत्रित न रहने पर शरीर की संक्रमण से लड़ने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा कुछ मरीजों में ब्लैडर पूरी तरह खाली नहीं हो पाता, जिससे संक्रमण की आशंका बढ़ती है।
 

4 of 5
महिलाओं में बार-बार UTI से बचाव के 8 तरीके - फोटो : Adobe Stock

 
बार-बार UTI होने पर दिखते हैं ये लक्षण
 
  • पेशाब करते समय जलन या दर्द होना
  • बार-बार पेशाब आने का एहसास होना
  • पेशाब करने के तुरंत बाद दोबारा पेशाब आने की इच्छा होना
  • पेशाब में तेज बदबू या धुंधलापन दिखाई देना
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द या दबाव महसूस होना
  • पेशाब में खून आना
  • कुछ मामलों में बुखार, ठंड लगना और कमर या पीठ के एक तरफ दर्द होना

अगर बुखार, ठंड लगना, उल्टी या कमर के ऊपरी हिस्से में दर्द हो, तो किडनी तक संक्रमण पहुंचने की आशंका हो सकती है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिलाओं में बार-बार UTI से बचाव के 8 तरीके - फोटो : Adobe Stock
महिलाओं में बार-बार UTI से बचाव के 8 तरीके
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
  • टॉयलेट के बाद सही तरीके से सफाई करें
  • पेशाब को ज्यादा देर तक न रोकें
  • पेशाब आने पर समय से ब्लैडर खाली करें। इसके अलावा पेशाब करते समय जल्दबाजी न करें, ताकि ब्लैडर ठीक से खाली हो सके।
  • यौन संबंध के बाद पेशाब करें
  • प्राइवेट पार्ट की साफ-सफाई रखें
  • कॉटन अंडरवियर पहनें
  • डायबिटीज को कंट्रोल रखें
  • मेनोपॉज के बाद डॉक्टर से सलाह लें

मेनोपॉज के बाद बार-बार UTI होने पर डॉक्टर से सलाह लें। कुछ महिलाओं में डॉक्टर की सलाह से वैजाइनल एस्ट्रोजन थेरेपी दोबारा संक्रमण होने का खतरा कम करने में मदद कर सकती है।
 
--------------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें