अस्पतालों में बढ़ा इंश्योरेंस क्लेम
- फोटो : Adobe stock
किन शहरों की स्थिति सबसे खराब?
शहरों की बात करें तो दिल्ली में प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों के लिए सबसे ज्यादा 8,093 हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम दर्ज किए गए। इसके बाद पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद का स्थान रहा। हालांकि, प्रदूषण का असर अब केवल बड़े महानगरों तक सीमित नहीं है।
- रिपोर्ट के मुताबिक, टियर-2 और टियर-3 शहरों (यानी छोटे और मध्यम आकार के शहरों) की हिस्सेदारी भी कुल क्लेम में 55 प्रतिशत रही।
रिपोर्ट के मुताबिक प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती होने और इलाज के लिए बीमा क्लेम करने का सिलसिला पूरे साल एक जैसा नहीं रहता। इसमें मौसम के हिसाब से उतार-चढ़ाव देखा जाता है। अक्तूबर से मार्च के बीच सबसे ज्यादा क्लेम दर्ज किए जाते हैं।
वित्त वर्ष 2025-26 में इस छह महीने की अवधि के दौरान पूरे साल के प्रदूषण से जुड़े कुल हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम में करीब 56 प्रतिशत मामले सामने आए। यह वही समय है, जब सर्दियों में देश के कई हिस्सों में हवा की गुणवत्ता खराब होने लगती है और प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है।