फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cough Home Remedies: कफ और खांसी से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम

Tue, 03 Dec 2024 02:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

घरेलू नुस्खे काफी असरदार हो सकते हैं। हालांकि अगर समस्या तीन हफ्तों से अधिक समय तक बनी रहे तो डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। इस लेख में कुछ घरेलू उपायों और प्राकृतिक औषधियों के बारे में बताया जा रहा है जिससे खांसी और कफ की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
खांसी के लिए घरेलू नुस्ख - फोटो : Adobe
Cough Home Remedies: सर्दी के मौसम में खांसी और जुकाम की शिकायत होना आम बात है। अधिक खांसी के कारण गले में दर्द,जलन और खराश के साथ कफ की समस्या होने लगती है। जब यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो यह असुविधा का कारण बन सकती है। सामान्य संक्रमण, धूम्रपान, एलर्जी, अस्थमा या फेफड़ों की बीमारी के कारण खांसी आने लगती है।

खांसी और कफ से राहत पाने के लिए दवाएं और सिरप उपलब्ध हैं लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी खांसी से छुटकारा पाया जा सकता है। ये घरेलू नुस्खे काफी असरदार हो सकते हैं। हालांकि अगर समस्या तीन हफ्तों से अधिक समय तक बनी रहे तो डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। इस लेख में कुछ घरेलू उपायों और प्राकृतिक औषधियों के बारे में बताया जा रहा है जिससे खांसी और कफ की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
गुनगुने पानी से गरारा - फोटो : Freepik.com
गर्म पानी और नमक

गुनगुने पानी से गरारे करना खांसी की शिकायत होने पर काफी असरदार हो सकता है। गरारा करने से गले की खराश और गले में जमा कफ दूर होता है। इसके लिए गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाकर गरारे करना चाहिए। सुबह उठने पर गले में खराश की समस्या अधिक रहती है। इसलिए सुबह गरारे जरूर करें।
विज्ञापन

3 of 6
अदरक - फोटो : Freepik.com
अदरक का काढ़ा

दादी-नानी के लोकप्रिय नुस्खों में से एक काढ़ा है जो सर्दी, खांसी और जुकाम में काफी असरदार होता है। खांसी से छुटकारा पाने के लिए अदरक का  काढ़ा पीएं। इसके लिए अदरक को छोटे टुकड़ों में काटकर पानी के साथ उबाल लें। इसमें शहद मिलाएं और गर्म गर्म पीएं।

4 of 6
भाप - फोटो : Instagram
भाप लें

खांसी और जुकाम होने पर गर्म पानी की भाप भी ली जा सकती है। भाप लेने से नाक और गले की नलियां खुलती हैं और खांसी से राहत मिलती है।
विज्ञापन

5 of 6
हल्दी - फोटो : Freepik.com
हल्दी दूध

हल्दी बेहद फायदेमंद औषधीय गुणों से युक्त है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं। इसके सेवन से खांसी से राहत मिलती है। गर्म दूध में एक टीस्पून हल्दी पाउडर मिलाकर रात में सोने से पहले इसका सेवन करें। खांसी की शिकायत दूर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तुलसी की चाय का सेवन - फोटो : Adobe stock
तुलसी के पत्ते

तुलसी स्वास्थ्यवर्धक औषधि है, जिसका सेवन कई तरह से शरीर को लाभ पहुंचा सकता है। तुलसी में विटामिन सी, जिंक और आयरन जैसे खनिज होते हैं। ये प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं। अगर बहुत खांसी आ रही हो तो तुलसी की पत्तियों का रस निकालकर उसमें शहद की कुछ बूंदें मिलाएं। इसका सेवन करें। चाहे तो तुलसी की चाय बनाकर भी पी सकते हैं।

---------------------

नोट: ये लेख प्राकृतिक औषधीय गुणों से युक्त खाद्य के सेहतमंद लाभों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। हालांकि अगर अधिक समय तक घरेलू नुस्खों का असर न हो तो चिकित्सक से परामर्श लें।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें