फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: सर्दियों में खाइए गुड़, शरीर रहेगा गर्म और ये बीमारियां भी रहेंगी दूर

Wed, 05 Jan 2022 10:45 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गुड़ खाने के फायदे - फोटो : iStock

सर्दियों में तापमान में गिरावट का असर शरीर पर भी होता है। ठंड लगने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। सर्दी, जुकाम, खांसी समेत बुखार आना इन दिनों में आम बात होती हैं लेकिन शरीर की अंदरूनी गर्माहट बढ़ाकर ठंड से बच सकते हैं। इसके लिए आहार एवं पोषण विषेशज्ञ स्वस्थ और पौष्टिक आहार के सेवन को सबसे महत्वपूर्ण मानते हैं। सर्दियों में उन चीजों के सेवन को बढ़ाने की सलाह दी जाती है, जिससे शरीर को गर्माहट मिले और ऊर्जा प्रदान करने में सहायक हो। इस बारे में आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक, सर्दी के मौसम में रोजाना गुड़ का सेवन करना चाहिए। गुड़ हमारे शरीर और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। गुड़ से शरीर को अंदरूनी गर्माहट तो मिलती ही है, साथ ही गुड़ का सेवन नियमित करने से इम्यूनिटी बढ़ती है, जिससे सर्दियों में होने वाली कई बीमारियों से भी बचा जा सकता है। आगे की स्लाइड्स में जानिए गुड़ खाने के फायदे व गुड़ के सेवन से किन बीमारियों से बचा जा सकता है।

विज्ञापन

2 of 5
गुड़ खाने के नुकसान - फोटो : iStock
गुड़ में पोषक तत्व 

गुड़ में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम और फास्फोरस होता है। इन सभी की एक नियत मात्रा में शरीर को आवश्यकता होती है। अध्ययनों से पता चलता है कि गुड़ में विटामिन बी और कुछ मात्रा में प्रोटीन व फाइटोकेमिकल्स तथा एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
गुड़ शरीर को करता है डिटाॅक्स  - फोटो : Pixabay
गुड़ खाने के फायदे 

1- गुड़ शरीर को डिटाॅक्स करता है

साल 2009 में हुए एक अध्ययन के बाद फूड केमिस्ट्री जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट और खनिज मौजूद होता है, जो इसे साइटोप्रोटेक्टिव के गुण देते हैं। जिसके सेवन से फेफड़ों से बलगम साफ होता है, साथ ही श्वसन और पाचन तंत्र को भी अंदर से साफ करने में सहायक है। गुड़ का नियमित सेवन पूरे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
2- पेट के लिए गुड़ फायदेमंद

मिठाई के तौर पर गुड़ का सेवन फायदेमंंद होता है। खाने के बाद अगर आप गुड़ खाते हैं तो पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। गुड़ आंतों को स्वस्थ रखने के साथ पाचन एंजाइमों को बढ़ाने में मदद करता है। अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों को अक्सर कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं उनके लिए गुड़ खाना लाभप्रद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुड़ बढ़ाता है इम्यूनिटी - फोटो : immunity

गुड़ बढ़ाता है इम्यूनिटी

जिन भी खाद्य सामग्रियों में पोषक तत्व भरपूर होते हैं वह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इससे आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली भी बेहतर होती है। गुड़ इम्यूनिटी को बढ़ाने वाले सर्वोत्तम खाद्य पदार्थों में से एक है। सर्दियों के दौरान गुड़ का सेवन अधिक बढ़ जाता है। शरीर को ठंडक, फ्लू और अन्य बीमारियों को दूर रखने में गुड़ मदद करता है और प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में भी सहायक है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें