प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
उन्होंने आगे कहा कि, शनिवार से देश में कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा। वहीं, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से 14 जनवरी तक 1.1 करोड़ और भारत बायोटेक से 55 लाख खुराक मिल जाएंगी। पहले चरण में लगभग तीन करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा, जिसमें हमारे स्वास्थ्य कर्मी (डॉक्टर, नर्स आदि) और कोरोना योद्धा (पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बल आदि) शामिल हैं। पूरे कोरोना वैक्सीनेशन मिशन को कोविन ऐप के जरिए ही पूरा किया जाएगा।