आज के वक्त में घंटों कम्प्यूटर पर बैठकर काम करना या फिर फोन में लगे रहना आंखों को नुकसान पहुंचाता है। कम्प्यूटर पर लगातार काम करने की वजह से हम अपनी पलकें बहुत कम झपकाते हैं, इसकी वजह से आंखों में सूखापन महसूस होने लगता है। ज्यादा देर तक फोन चलाने या कम्प्यूटर के सामने बैठकर काम करने से उसकी लाइट का प्रभाव आंखों पर पड़ता है, जिससे आंखों को थकावट होने लगती है और इसके कारण कभी-कभी जलन भी होने लगती है। आंखों की जलन और सूखेपन को दूर करने के लिए आप घर पर ही कुछ उपाय कर सकते हैं, जिससे आपको जलन और ड्राइनेस से तो राहत मिलगी, साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी।