आवाज में बदलाव
- फोटो : Adobe Stock
कब लक्षण हो सकते हैं गंभीर?
मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता कि आवाज में लगातार रहने वाली बदलाव की स्थिति कई बार गंभीर समस्याओं का संकेत भी हो सकती है।
- गले या वोकल कॉर्ड का ट्यूमर आवाज में भारीपन और बदलाव का कारण हो सकता है।
- इसी तरह न्यूरोलॉजिकल बीमारियां जैसे पार्किंसंस रोग, मल्टीपल स्केलेरोसिस में भी कई लोगों को आवाज में बदलाव की दिक्कत हो सकती है।
अगर सर्दी या किसी संक्रमण के बिना आवाज में बदलाव लगातार बनी रहता है तो इसपर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। आवाज में भारीपन या दूसरी समस्या 2 से 4 सप्ताह तक बनी रहे तो डॉक्टर से जांच कराएं। आवाज के साथ सांस लेने में परेशानी, निगलने में दिक्कत हो रही है इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।