फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: हड्डियों की मजबूती के अलावा इसलिए भी जरूरी है विटामिन-डी, जानिए इस पोषक तत्व के फायदे

Mon, 28 Feb 2022 04:28 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
शरीर के लिए विटामिन-डी का जरूरत - फोटो : iStock
कोरोना के इस दौर में इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए जिन पोषक तत्वों के सेवन पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया गया-विटामिन डी उनमें से एक है। अध्ययनों से पता चलता है कि विटामिन-डी वाली चीजों का सेवन शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के साथ बाहरी रोगजनकों से मुकाबले में मदद करती है। मानव शरीर स्वाभाविक रूप से सूर्य के संपर्क की प्रतिक्रिया के रूप में विटामिन-डी का उत्पादन करता है। हड्डियों और दांतों को स्वस्थ बनाए रखने सहित कई कारणों से विटामिन-डी का सेवन करना आवश्यक माना जाता है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक किसी भी पोषक तत्व की प्राप्ति के लिए सप्लीमेंट्स से ज्यादा आहार पर ध्यान दिया जाना चाहिए। भोजन में कुछ चीजों को शामिल करके आसानी से इस अति आवश्यक पोषक तत्व के दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सकती है। कोरोना काल से पहले आमतौर पर माना जाता रहा था कि विटामिन-डी हड्डियों के लिए आवश्यक होता है, पर क्या आप इसके सेवन से शरीर को होने वाले अन्य फायदों के बारे में जानते हैं? आइए आगे की स्लाइडों में आहार में विटामिन-डी को शामिल करने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
प्रतिरक्षा को बढ़ावा देती है विटामिन-डी - फोटो : Pixabay
इम्युनिटी को बढ़ावा देने वाला विटामिन
विटामिन-डी का सेवन करना शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में काफी सहायक माना जाता है। शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने के लिए रोजाना आहार के माध्यम से इस विटामिन का सेवन सुनिश्चित करें। विटामिन-डी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी और इम्यूनोरेगुलेटरी गुण होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली की सक्रियता के लिए महत्वपूर्ण है। विटामिन-डी, टी कोशिकाओं और मैक्रोफेज सहित प्रतिरक्षा कोशिकाओं के कार्य को बढ़ाने में भी मदद करता है। 
विज्ञापन

3 of 4
बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए विटामिन-डी - फोटो : Pixabay
मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
शोध से पता चलता है कि विटामिन-डी मूड को ठीक करने और अवसाद के जोखिम को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। 7,534 लोगों पर किए गए समीक्षा अध्ययन में पाया गया कि विटामिन-डी वाली चीजों का सेवन नकारात्मक भावनाओं को कम करने में मदद करता है। अवसाद से ग्रस्त लोगों के लक्षणों को भी कम करने में इस विटामिन को फायदेमंद माना जाता है। एक अन्य अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि गंभीर फाइब्रोमायल्गिया के लक्षणों, चिंता और अवसाद के जोखिम को कम करने में भी विटामिन-डी का सेवन करने से लाभ मिलता है।
विज्ञापन

4 of 4
वजन घटाने के लिए विटामिन-डी - फोटो : iStock
वजन को कम करने में भी सहायक
अगर आप भी अधिक वजन की समस्या से परेशान हैं तो आहार में विटामिन-डी को शामिल करने से लाभ मिल सकता है। जिन लोगों का वजन अधिक होता है उनमें विटामिन-डी की कमी की आशंका भी अधिक होती है। एक अध्ययन में पाया गया कि मोटापे से ग्रस्त लोगों को विटामिन-डी सप्लीमेंट्स देकर उनके वजन को कम किया जा सकता है। एक अन्य अध्ययन के अनुसार रोजाना कैल्शियम और विटामिन-डी की खुराक लेने वाले लोगों ने, प्लेसबो सप्लीमेंट लेने वालों की तुलना में अधिक वजन कम किया।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें