शरीर के लिए जरूरी है पोषक तत्व
- फोटो : Pixabay
पोषक तत्वों का असंतुलन
प्रोटीन का बहुत अधिक सेवन करने से कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन और खनिज जैसे अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का शरीर में असंतुलन हो सकता है। शरीर में इन पोषक तत्वों की कई प्रकार से आवश्यकता होती है। इसके अलावा बहुत अधिक कैलोरी का सेवन, वजन बढ़ने का कारण बन सकता है, खासकर यदि आप कैलोरी को लेकर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शरीर के सभी अंगों के ठीक से काम करते रहने के लिए जरूरी है कि यह असंतुलन न होने पाए।