दांतों में कैसे होता है ठंड का असर
विशेषज्ञों के इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं है। हालांकि अब तक माना जाता रहा है कि तापमान में बदलाव के कारण दांतों के अंदर मौजूद तरल पदार्थ पर दबाव पड़ता है जिससे नसों में प्रतिक्रिया सक्रिय होती जाती है। चूहों पर भी किए गए अध्ययन में विशेषज्ञों को टीआरपीसी-5 प्रोटीन का असर देखने को मिला है, लेकिन इंसानों में इसका प्रभव कैसे होता है, इस बारे में और अधिक शोध की आवश्यकता है।