फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: डिनर के बाद की ये गलती बिगाड़ सकती है आपकी नींद और सेहत, एसिड रिफ्लक्स का भी हो सकते हैं शिकार

Sun, 25 Oct 2026 07:25 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sleeping After Meal: खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से खासकर एसिड रिफ्लक्स के कारण सीने की जलन, खट्टी डकार और गले की परेशानी बढ़ सकती है। भोजन के बाद थोड़ी देर हल्का टहलें। लगातार एसिडिटी रहने पर डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
1 of 4
डिनर को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : Amarujala.com/AI
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान को ठीक रखना तो जरूरी है ही, साथ ही ये भी जरूरी है कि आप खान-पान के बाद भी कुछ चीजों पर विशेष ध्यान रखें।

दिनभर की व्यस्तता और थकान के बाद खाना खाते ही हम सभी का तुरंत बिस्तर पर लेटने का मन करता है। कुछ लोग डिनर के तुरंत बाद सो जाते हैं, तो कुछ दोपहर में भोजन करने के बाद आराम करने लगते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, ये आदतें तो बहुत कॉमन हैं, कभी-कभार ऐसा ऐसा करना वैसे तो परेशानी की वजह नहीं बनता, लेकिन नियमित रूप से खाने के तुरंत बाद लेटने से पाचन संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। 

जिन लोगों को पहले से एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स की समस्या है, उन्हें ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं कि खाना खाने के बाद की तुरंत लेट जाने की आदत किस तरह से सेहत के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकती है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
पेट की समस्याएं और एसिड रिफलक्स - फोटो : Freepik.com
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, खाने के बाद तुरंत लेटने पर पेट का एसिड वापस भोजन नली की तरफ आ जाता है, इससे सीने में जलन, खट्टी डकार और गले में परेशानी हो सकती है। वहीं, भारी भोजन के बाद तुरंत सोने से पेट भरा-भरा लग सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को डिनर के बाद कुछ देर वॉक करने की सलाह देते हैं।
 
  • खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से पेट की सामग्री और एसिड भोजन नली में वापस आ सकते हैं। इसे एसिड रिफ्लक्स कहते हैं। 
  • इससे सीने में जलन, मुंह में खट्टा स्वाद और खट्टी डकार जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
पाचन की समस्याएं - फोटो : adobe stock images
पेट फूलने और भारीपन की दिक्कत

बहुत ज्यादा या तला-भुना खाना खाने के बाद तुरंत लेटने से कुछ लोगों को पेट में भारीपन, गैस और असहजता महसूस हो सकती है। पाचन में गड़बड़ी और इस तरह की समस्याओं का आपकी नींद पर भी असर हो सकता है।
 
  • अगर रात में खाना खाकर तुरंत सो जाते हैं और एसिड रिफ्लक्स होता है, तो खांसी, जलन या गले में परेशानी के कारण नींद बार-बार टूट सकती है। 
  • देर रात भारी भोजन करना भी कुछ लोगों की नींद प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
खाने के बाद वॉक करने की आदत - फोटो : Freepik.com
खाने के बाद क्या करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, भोजन के बाद 10-15 मिनट टहलना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। खाने के तुरंत बाद लेटने से बचें और रात के भोजन तथा सोने के बीच लगभग 2-3 घंटे का अंतर रखें। जिन लोगों को पहले से एसिड रिफ्लक्स की समस्या है उन्हें पाचन की दिक्कतों को लेकर और ज्यादा सावधानी बरतते रहना चाहिए। 

लगातार सीने में जलन, निगलने में परेशानी या बिना वजह वजन घटने पर डॉक्टर से सलाह लें।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: ये रूपायन में प्रकाशित कंटेट है। अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें